यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कन्फर्म हुई Anushka Sharma की प्रेग्नेंसी! पति Virat Kohli के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, वीडियो वायरल
Anushka Sharma-Virat Kohli Viral Video स्टार कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। इन दिनों अनुष्का और व ...और पढ़ें

HighLights
- बेंगलुरु में स्पॉट हुए अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
- वर्ल्ड कप से पहले एक-दूसरे के साथ घूमते दिखे 'विरुष्का'
- पति विराट कोहली को चीयर करने गईं अनुष्का शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anushka Sharma Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अनुष्का भी लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं। हाल ही में, उन्हें बैंगलोर में पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ देखा गया। इस दौरान लोगों की नजरें अभिनेत्री के बेबी बंप पर गईं।
अनुष्का शर्मा बैंगलोर अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली को चीयर-अप करने पर गई हैं। बैंगलोर में भारतीय क्रिकेट टीम का नीदरलैंड के साथ वर्ल्ड कप मैच है, जो दिवाली (12 नवंबर) को होगा। मैच से पहले कपल को एक साथ घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
हाथ थामे घूमते दिखे अनुष्का और विराट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को हाल ही में बैंगलोर के होटल में एक साथ स्पॉट किया गया। विराट और अनुष्का हाथों में हाथ थामे घूमते हुए नजर आए। इस दौरान सभी की नजरें अनुष्का शर्मा के बेबी बंप पर पड़ी। कुछ सेकेंड्स के वीडियो में लोगों ने अनुष्का के बेबी बंप को नोटिस किया। ढीली ब्लैक ड्रेस में अनुष्का का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।
इंस्टैंट बॉलीवुड ने अनुष्का और विराट का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस खुशखबरी की पुष्टि की, जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। बेबी जल्द ही आने वाला और हम विरुष्का परिवार में सबसे नए सदस्य का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
यह भी पढ़ें- जब Virat Kohli ने जीरो गेंद पर चटकाया था विकेट, Anushka Sharma ने बर्थडे पर याद किया ऐतिहासिक पल, कैप्शन वायरल
खबरें और भी
अनुष्का की प्रेग्नेंसी से गदगद लोग
अनुष्का शर्मा का वीडियो देख लोग भी मान रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने कहा, 'वह प्रेग्नेंट हैं। मुझे लगता है कि दोनों वर्ल्ड कप के बाद अनाउंस करेंगे।' एक यूजर ने कहा, 'वह प्रेग्नेंट हैं।' एक ने कहा, 'वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी में भी ऐसी ही दिख रही थीं।' एक फैन ने कहा, 'वर्ल्ड कप भी आएगा और बेबी भी।' साथ ही कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि अनुष्का शर्मा की सेकेंड प्रेग्नेंसी की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। मगर अनुष्का या विराट में से किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कपल ने 2021 में एक बेटी का स्वागत किया था।