8 साल से फिल्मों से दूर, अब एक नई ऐड फिल्म से हुई Anushka Sharma की वापसी, चेहरा देख फैंस हुए हैरान
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 8 साल बाद एक विज्ञापन में नजर आईं, जिससे उनके फैंस उत्साहित हैं। हालांकि, उनके बदले हुए लुक को देखकर कुछ फैंस हैरान हैं और सर् ...और पढ़ें
-1778658035233_m.webp)
HighLights
अनुष्का शर्मा 8 साल बाद विज्ञापन में दिखीं
फैंस उनके बदले हुए लुक से हैरान हुए
कुछ लोगों ने चेहरे की सर्जरी पर सवाल उठाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लगभग एक दशक से बॉलीवुड से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार शाह रुख खान (Shah rukh Khan) के साथ फिल्म 'जीरो' (Zero) में देखा गया था जोकि साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उनकी चकदा एक्सप्रेस रिलीज होनी थी लेकिन उस पर फिलहाल अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।
हालांकि लंबे समय से फिल्मों से दूर होने के बावजूद अनुष्का शर्मा अपने साथ एक तगड़ी फैन फॉलोविंग लेकर चलती हैं। हाल ही में उन्हें एक ऐड में देखा गया। सालों बाद स्क्रीन पर एक्ट्रेस को देखकर फैंस के बीच खुशी की लहर है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अब उन्हें पहचानना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें- 'मुझे उनके लिए बुरा लगा...', Virat Kohli के फोटो लाइक और अनलाइक करने पर जर्मन इन्फ्लुएंसर LizLaz ने किया रिएक्ट
ऐड शूट में नजर आईं अनुष्का शर्मा
अनुष्का, हीर बाय गीवा (Heer By GIVA) के एक विज्ञापन में नजर आईं। जिसे कंपनी ने मंगलवार को जारी किया। इस वीडियो को यूट्यूब पर ज्यादा तवज्जो नहीं मिली, लेकिन यह जल्द ही रेडिट और इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। एक जहां प्रशंसकों ने अनुष्का की स्क्रीन पर 'वापसी' की खूब तारीफ की। वहीं कुछ लोगों को उनकी शक्ल बदली बदली नजर आई।
-1778658665229.jpg)
पहचानना हुआ मुश्किल
एक यूजर ने कमेंट किया,"वाह, इतने लंबे समय बाद स्क्रीन पर देखकर कितना अच्छा लगा।" एक अन्य लिखा, "उनकी हालिया आकर्षक छवि को छोड़ दें तो, वह एक बेहद खूबसूरत महिला हैं और एक फेयरीटेल की लाइफ जी रही हैं।"
खबरें और भी
हालांकि, कुछ लोगों को लगा कि इस वीडियो में अनुष्का काफी अलग दिख रही हैं। एक ने टिप्पणी की,'पहचान में नहीं आ रही हैं।' दूसरे ने कहा,'उनके चेहरे में कुछ गड़बड़ लग रही है, पता नहीं क्या।' वीडियो को देखकर कई लोगों को शक हुआ कि क्या अनुष्का ने अपने चेहरे पर कोई सर्जरी करवाई है।
क्या अनुष्का ने करवाई कोई सर्जरी?
एक कमेंट में लिखा था, "क्या यह वीडियो एडिट किया गया है या चेहरे पर कोई सर्जरी करवाई गई है? दोनों ही तरह से, यह नेचुरल नहीं लग रहा है। साथ ही, आजकल उनमें कुछ ऐसा है जो ठीक नहीं लग रहा, पता नहीं क्या।" हालांकि अनुष्का के कुछ फैंस ने उन्हें डिफेंड किया और चेहरे पर आए बदलाव को ऐज से जुड़े चेंजेस बताया। फिल्मी पर्दे से भले ही अनुष्का दूर हों लेकिन क्रिकेट मैच में विराट कोहली को सपोर्ट करते हुए वो अक्सर नजर आ जाती हैं।