Virat Kohli की 'लाइक कॉन्ट्रोवर्सी' में आया नया ट्विस्ट, अब क्रिकेटर की एक्स गर्लफ्रेंड ने दिया रिएक्शन
'लाइक' विवाद के बाद, Virat Kohli की एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लेइट ने महिलाओं को लेकर उनके 'टेस्ट' से जुड़ी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। ...और पढ़ें
-1776783062661_m.webp)
विराट कोहली की लाइक कॉन्ट्रोवर्सी में कूदी एक्स गर्लफ्रेंड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने एक जर्मन व्लॉगर की तस्वीर 'लाइक' की, जिस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड के रिएक्शन ने खींचा है। इस मामले में अपना नाम घसीटे जाने पर अब इजाबेल लेइट (Izabelle Leite) ने रिएक्शन दिया है।
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। इस बार अपने स्कोर की वजह से नहीं, बल्कि एक जर्मन व्लॉगर लिज लाज (LizLaz) की इंस्टाग्राम पोस्ट को 'लाइक' करने की वजह से। जहां एक तरफ इंटरनेट पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाने से लेकर उन्हें खरी-खोटी सुनाने तक सब कुछ किया, वहीं दूसरी तरफ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड, ब्राजीलियाई मॉडल और एक्ट्रेस इजाबेल लेइट ने भी इस पर रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें- 'मुझे उनके लिए बुरा लगा...', Virat Kohli के फोटो लाइक और अनलाइक करने पर जर्मन इन्फ्लुएंसर LizLaz ने किया रिएक्ट
इजाबेल लेइट ने विराट कोहली से जुड़ी एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी
एक इंस्टाग्राम पेज ने इजाबेल की तस्वीरें अनुष्का, जर्मन व्लॉगर लिजलाज और अवनीत कौर के साथ पोस्ट कीं। अवनीत की तस्वीर को भी विराट ने एक बार 'लाइक' किया था, जिसे बाद में उन्होंने 'एल्गोरिदम की गलती' बताकर टाल दिया था। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए पेज ने लिखा, 'विराट कोहली के बारे में कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि महिलाओं के मामले में उनका टेस्ट (पसंद) एकदम 'एलीट' (बेहतरीन) है'। कैप्शन के एक हिस्से में यह भी लिखा था, 'इजाबेल लेइट से लेकर अनुष्का शर्मा तक... बेहतरीन पसंद तो बस उनके 'ब्रांड' का ही एक हिस्सा है'।

इजाबेल ने इस पोस्ट के नीचे एक 'थके हुए चेहरे' वाला इमोजी बनाकर कमेंट किया। उन्होंने यह भी लिखा, 'इस बात को 12 साल हो चुके हैं, और यह सिलसिला अब भी जारी है। लोग आखिर इस बात को भुलाकर आगे क्यों नहीं बढ़ पाते?
खबरें और भी
कौन है विराट की एक्स गर्लफ्रेंड?
बता दें कि खबरों के मुताबिक, अनुष्का से मिलने से पहले इजाबेल और विराट ने 2012 से 2014 तक एक-दूसरे को डेट किया था। इजाबेल अब शादीशुदा हैं और अपने पति और दो बच्चों के साथ दोहा, कतर में रहती हैं।
View this post on Instagram
इज़ाबेल को आखिरी बार 2019 की तेलुगू फिल्म 'मिस्टर मजनू' और 2020 की फिल्म 'वर्ल्ड फेमस लवर' में देखा गया था। उन्होंने अभी तक किसी और प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, संत प्रेमानंद से अक्षय तृतीया पर लिया आशीर्वाद