Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Sharma Video: टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में अनुष्का शर्मा ने छुपाया बेबी बंप, सूट में लगीं गॉर्जियस

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 12 Nov 2023 01:33 PM (GMT+05:30)

    Anushka Sharma Video अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हु ...और पढ़ें

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Credit: Instagram)
    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anushka Sharma Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। एक्ट्रेस पिछले काफी समय से अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब अनुष्का बीते दिन पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ भारतीय क्रिकेट टीम की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं।

    इस दिवाली पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान जब लोगों ने उन्हें देखा तो उनका मानना है कि एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को छुपा रही हैं।

    यह भी पढ़ें: कन्फर्म हुई Anushka Sharma की प्रेग्नेंसी! पति Virat Kohli के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, वीडियो वायरल

    दिवाली पार्टी में विराट संग पहुंची अनुष्का शर्मा

    भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी शनिवार को बेंगलुरु में अपनी टीम संग होटल में दिवाली मनाने के लिए शामिल हुए। इस पार्टी में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पिंक और बैंगनी कलर का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं, विराट कोहली ने भी एथनिक लुक अपनाया और ग्रीन कलर का कुर्ता पहना।

    वीडियो देखने के बाद फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस आस-पास के कैमरा को देख कर दुपट्टे से अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही हैं। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'अनुष्का 2.0 या विराट 2.0 आ रहा है'। एक अन्य ने लिखा 'अनुष्का और विराट को बधाई'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    बता दें कि यह एक हफ्ते में दूसरा वीडियो है, जिसे देख कर सभी को यकीन हो गया है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले एक्ट्रेस की एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। हालांकि, विराट और अनुष्का ने इस खबर को ऑफिशियल तौर पर नहीं बताया है और न ही खबरों का खंडन किया है।

    खबरें और भी

    2021 में वामिका को दिया जन्म

    अनुष्का शर्मा ने 2017 में विराट कोहली से शादी की। इसके बाद एक्ट्रेस 2018 में फिल्म जीरो में दिखाई दीं और फिर एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। एक्ट्रेस ने साल 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया। तब से, अनुष्का किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। अब वह जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से वापसी करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है, लेकिन अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें: Anushka Sharma: 'जब वी मेट' की 'गीत' ने किया अनुष्का शर्मा को एक्ट्रेस बनने के लिए इंस्पायर्ड, वायरल हुआ वीडियो