Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बच्चों को लंदन में छोड़ अकेली इंडिया आईं Anushka Sharma, ब्लैक आउटफिट में एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 01:10 PM (IST)

    अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। पिछले काफी वक्त से दोनों लंदन में थे। हालांकि अब एक्ट्रेस ने ...और पढ़ें

    विराट कोहली को लंदन छोड़ मुंबई आईं अनुष्का शर्मा
    विराट कोहली को लंदन छोड़ मुंबई आईं अनुष्का शर्मा

    HighLights

    1. लंदन से भारत आईं अनुष्का
    2. दो बच्चों की मां हैं अनुष्का शर्मा
    3. कहीं नजर नहीं आए विराट कोहली

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। महीनों बाद अनुष्का शर्मा आखिरकार मुंबई लौट आई हैं। पिछले काफी समय से ये अफवाह आ रही थी कि अकाय के जन्म के बाद अनुष्का और विराट हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो सकते हैं। इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि मीडिया एटेंशन ने दूर एक्टर ने वहां अपना दूसरा घर बसा लिया है।

    कैमरे में कैद हुई अनुष्का शर्मा

    एक्ट्रेस को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अकाय के जन्म के बाद ये उनका पहला पब्लिक एपियरेंस है। इस दौरान अनुष्का पूरे ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। ब्लैक पैंट्स को उन्होंने ब्लैक जैकेट के साथ पेयर किया था और साथ में ब्लैक कलर के सनग्लासेस भी लगाए थे। इस दौरान एयरपोर्ट से बाहर आते हुए पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया।

    यह भी पढ़ें: Anushka Sharma ने शेयर की वामिका और अकाय के पहले रक्षाबंधन की तस्वीर, क्यूट राखी ने जीता फैंस का दिल

    View this post on Instagram

    A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

    मुस्कुराते हुए किया पोज

    अनुष्का ने भी पैप्स के लिए मुस्कुरा कर पोज किया। उन्हें लंबे समय बाद मुंबई में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि इस दौरान उनके बच्चे वामिका और अकाय उनके साथ नहीं दिखाई दिए। वहीं विराट भी अनुष्का के साथ नजर नहीं आए। ऐसा कहा जा रहा है कि अनु्ष्का मुंबई किसी शूट या इवेंट के लिए आई हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा की चकदा एक्सप्रेस काफी समय से रिलीज के इंतजार में है। यह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। इस फिल्म के साथ अनुष्का शर्मा छह साल बाद फिल्मों में वापसी करेंगी। उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ जीरो में देखा गया था। ये स्पोर्ट्स ड्रामा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि,अभी इसकी रिलीज डेट तय नहीं हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: लंदन में भी Anushka Sharma और विराट कोहली को नहीं मिल रही 'आजादी'! वायरल हुआ कपल का एक और वीडियो