विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs NZ: नॉट आउट हुए विराट तो अनुष्का की आई जान में जान, वानखेड़े स्टेडियम से कपल का फ्लाइंग किस भी वायरल

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 15 Nov 2023 04:32 PM (IST)

India vs New Zealand Semifinal भारत बनाम न्यू जीलैंड सेमीफाइनल मैच का क्रेज बी टाउन के सितारों पर भी बढ़ ...और पढ़ें

Anushka Sharma and Virat Kohli Photo from India vs New Zealand Semifinal Match
Anushka Sharma and Virat Kohli Photo from India vs New Zealand Semifinal Match

HighLights

  1. इंडिया वर्सेज सेमी फाइनल मैच देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा
  2. सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं अनुष्का शर्मा
  3. आउट होते-होते बचे विराट कोहली

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand Semifinal: न्यू जीलैंड के खिलाफ इंडिया के वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल मैच का क्रेज आम लोगों के साथ ही सेलिब्रिटीज में भी देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर फिल्म एनिमल को प्रमोट करने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे, तो वहीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी लाइव मैच का लुत्फ उठाया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

इंडिया वर्सेज न्यू जीलैंड मैच देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा

प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच अनुष्का शर्मा को वानखेड़े स्टेडियम में देखा गया। एक्ट्रेस यहां टीम इंडिया को सपोर्ट करते नजर आईं। साथ ही उन्होंने विराट को कुछ एक्सप्रेशन्स दिए, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोमीफाइनल लाइव मैच के दौरान अनुष्का की विराट को फ्लाइंग किस देते हुए एक फोटो सामने आई है।

अनुष्का की आई जान में जान

इसके अलावा एक्ट्रेस के चेहरे पर तब टेंशन के भाव नजर आए, जब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खिलाफ कीवी टीम ने एलबीडब्ल्यू (लेग बिफोर विकेट) को अपील दी। ये घटना भारतीय पारी के नौवें ओवर में घटी थी, जिससे पूरे स्टेडियम में एक वक्त के लिए सन्नाटा छा गया था। दरअसल, टीम साउदी की चौथी गेंद विराट के बल्ले और पैड से टकरा कर चौके के लिए चली गई।

न्यू जीलैंड की टीम ने इसके बाद विराट के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील कर दी। जब इसका रीप्ले देखा गया, तो साफ हो गया कि गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया है। इसी के साथ थर्ड अंपायर ने विराट को नॉट आउट करार दे दिया। विराट जैसे ही नॉट आउट करार दिए गए, अनुष्का का एक्सप्रेशन चर्चा में आ गया।

सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस

अनुष्का शर्मा पिछले कई दिनों से सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे रूमर्स हैं कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि, विराट या अनुष्का की तरफ से इन खबरों पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें: India vs NZ Semi Final: मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे रणबीर कपूर, बताया कौन है उनका फेवरेट क्रिकेटर