Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    न पार्टी, ना ग्लैमर..., Anushka Sharma ने पति के बिना कुछ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, सादगी जीत ले गई दिल

    Updated: Fri, 02 May 2025 11:58 AM (IST)

    बीते दिन अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 37 साल की हो गई हैं। लाइमलाइट से दूर एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे कैसे सेलिब्रेट किया है इसकी झलक उन्होंने हाल ही म ...और पढ़ें

    अनुष्का शर्मा ने यूं मनाया अपना जन्मदिन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अनुष्का शर्मा ने यूं मनाया अपना जन्मदिन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1 मई को अनुष्का शर्मा का था जन्मदिन
    2. 37 साल की हो गई हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा
    3. अनुष्का शर्मा को विराट ने किया था विश

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा बी-टाउन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन्होंने सुल्तान, पीके और ऐ दिल है मुश्किल जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों का बड़ी बेताबी के साथ इंतजार किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह बड़े पर्दे से गायब हैं।

    अनुष्का शर्मा जब से दूसरी बार मां बनी हैं, तब से वह लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रहती हैं। वह कभी-कभार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को पोस्ट कर फैंस का दिल खुश कर देती हैं, जैसा उन्होंने अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद किया।

    कैसा बीता अनुष्का शर्मा का बर्थडे?

    अनुष्का शर्मा ने 2 मई 2025 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जन्मदिन की झलक दिखाई है। तस्वीर में एक्ट्रेस सिंपल पिंक-व्हाइट कुर्ता-पायजामा में काउच पर बैठकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। सामने टेबल पर ढेर सारे बुके रखे हुए हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का शर्मा ने अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहते हुए लिखा, "बर्थडे लव के लिए आप सभी को थैंक्यू।" एक्ट्रेस के पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- पहले लगाया गले, फिर संवारे बाल... भारत की जीत के बाद Virat Kohli-Anushka Sharma के क्यूट मोमेंट्स ने जीता दिल

    View this post on Instagram

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    विराट कोहली ने लुटाया था प्यार

    बीते दिन क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने अनुष्का के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की और लिखा, "मेरी सबसे अच्छे दोस्त, मेरी पार्टनर, मेरा सेफ स्पेस, मेरी बेस्ट हाफ, मेरे सब कुछ के लिए। आप हम सभी की जिंदगी की गाइडिंग लाइट हैं। हम हर दिन आपसे बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरा प्यार अनुष्का शर्मा।"

    Anushka Virat

    खबरें और भी

    कहां हैं अनुष्का शर्मा?

    अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। 2021 में कपल एक बेटी के माता-पिता बने थे जिसका नाम वामिका है। फिर 2024 में कपल को एक बेटा अकाय हुआ। दूसरे बच्चे के बाद से ही अनुष्का लाइमलाइट से दूर हैं। वह अपने बच्चों और पति के साथ लंदन में बस गई हैं, लेकिन काम के सिलसिले में वह मुंबई आती रहती हैं। वह झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- चल गया पता! सिर्फ इस वजह से Anushka Sharma और Virat Kohli देश छोड़ लंदन में हुए शिफ्ट