Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मां बनने के बाद Anushka Sharma पर क्या है सबसे बड़ा दबाव? एक्ट्रेस ने कहा- 'हम भी गलतियां करते हैं'

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 09:09 AM (IST)

    काफी समय से ये बात आ रही थी कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) लंदन में ही सेटल होने का प्लान कर रहे हैं। यह कपल अक्सर किस ...और पढ़ें

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कैसे पेरेंट्स हैं
    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कैसे पेरेंट्स हैं

    HighLights

    1. दो बच्चों की मां हैं अनुष्का शर्मा
    2. इस समय मुंबई में हैं अनु्ष्का
    3. क्या लंदन शिफ्ट होंगे विराट कोहली?

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा बुधवार को मुंबई में एक इवेंट अटेंड करने आई थीं जहां उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अनुष्का दो बच्चों, अकाय और वामिका की मां हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पति विराट कोहली के साथ बच्चों की पेरेंटिंग में क्या-क्या और कैसी-कैसी चुनौतियां आती हैं इस पर बात की। स्लरर्प फार्म के यस मॉम्स एंड डैड्स कार्यक्रम में बोलते हुए, अभिनेत्री ने माता-पिता पर परफेक्ट पेरेंट्स बनने के दबाव को लेकर भी बात की।

    अनुष्का पर रहता है परफेक्ट बनने का प्रेशर

    इस पर बात करते हुए अनुष्का ने कहा, 'हम पर परफेक्ट बनने का बहुत प्रेशर है, लेकिन हम वो नहीं हैं और ये बिल्कुल ठीक है। हम कभी-कभी शिकायत करते हैं और ये बच्चों के सामने मानना भी ठीक है ताकि उन्हें पता चले कि हम भी गलतियां करते हैं '।

    यह भी पढ़ें: बच्चों को लंदन में छोड़ अकेली इंडिया आईं Anushka Sharma, ब्लैक आउटफिट में एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

    अपनी गलतियां स्वीकार करना अच्छी बात

    उन्होंने बताया कि अपनी गलतियों को मानने से बच्चों का तनाव कम होता है। अनुष्का ने आगे कहा, 'सोचिए अगर बच्चे ये मानने लगें कि उनके माता-पिता हमेशा सही हैं, तो उनपर भी वैसा बनने का दबाव आ जाएगा'।

    इसके अलावा अनुष्का ने बच्चों के होने के बाद सोशल लाइफ में कैसे बदलाव आए हैं इस पर भी बात की। अनुष्का ने कहा कि मैं उन्हीं लोगों के साथ हैंगआउट करती हूं जो हमारे जैसे हैं। लोग हमें डिनर पर इनवाइट करते हैं तो मैं उनसे कहती हूं कि आप उस समय स्नैक खा रहे हैं जब हम डिनर कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    बायोपिक में नजर आएंगी अनुष्का

    अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था जोकि साल 2018 में रिलीज हुई थी। अब वह भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनी बायोपिक चकदा एक्सप्रेस की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: 'स्मार्ट हैं लेकिन फिल्मों में ना आएं', मुकेश छाबड़ा ने Virat Kohli को क्यों दी फिल्मों से दूर रहने की सलाह?