Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुबई में विराट-अनुष्का ने रोमांटिक अंदाज में मनाया New Year 2023 का जश्न, ब्लैक एंड व्हाइट में जंच गया कपल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 03:08 PM (IST)

    New Year 2023 न्यू ईयर 2023 के मौके पर कई बॉलीवुड सिलेब्रिटी वेकेशन मना रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी दुबई में नए साल पर छुट्टियों का आनंद ...और पढ़ें

    File Photo of Virat Kohli and Anushka Sharma
    File Photo of Virat Kohli and Anushka Sharma

    नई दिल्ली, जेएनएन। New Year 2023: नए साल का मौका है और इस दौरान बॉलीवुड से कई सारे कपल्स ने एक से बढ़कर तस्वीरें शेयर की हैं। न्यू ईयर के मौके पर क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 01 जनवरी, 2023 की दोपहर विराट कोहली ने अपनी लेडी लव के साथ डिनर डेट की तस्वीरें पोस्ट की। अपने फेवरेट कपल की रोमांटिक तस्वीरों को देख फैंस बहुत खुश हैं। उन्होंने इस कपल को न्यू ईयर विश करते हुए ब्लेसिंग्स भी दी हैं।

    विराट ने शेयर की डिनर डेट की तस्वीरें

    बता दें कि विराट और अनुष्का ने दुबई में 2023 का वेलकम किया। इस खूबसूरत जगह पर बेटी वामिका के साथ दोनों का यह पहला न्यू ईयर है। हालांकि, इस तस्वीर में फैंस को वामिका की झलक देखने को नहीं मिली, लेकिन विराट और अनुष्का का ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में ड्रेस अप एक दूसरे को कॉम्पिलमेंट करना लोगों को बहुत पसंद आया। कई फैंस ने उन्हें हैप्पी न्यू ईयर विश किया है। एक यूजर ने लिखा, 'मेड फॉर इच अदर फॉरेवर एंड एवर।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, '2023 में सेंचुरी मारना पाजी।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

    अनुष्का ने दिखाई खूबसूरत लोकेशन की झलक

    दुबई से कुछ फोटो और वीडियो अनुष्का शर्मा ने भी शेयर किए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए, जिसमें होटल के बाहर का खूबसूरत नजारा अभिनेत्री ने फैंस को दिखाया है। सिर्फ यही नहीं, बल्कि अनुष्का ने वहां के हेल्दी फूड की फोटो भी शेयर की।

    गौरतलब है कि इससे पहले विराट और अनुष्का ने 31 दिसंबर, 2022 के आखिरी सनसेट की कुछ तस्वीरें वहां से शेयर की थीं। दुबई कई बॉलीवुड सितारों का छुट्टियां मनाने के लिए फेवरेट स्पॉट बन चुका है। बीते दिनों नीतू कपूर ने भी दुबई में छुट्टियां मनाईं। उन्होंने अपने कई बी टाउन के दोस्तों संग डिनर करते हुए फोटो शेयर कीं, जिन्हें फैंस ने बहुत पसंद किया। नीतू कपूर ने दुबई में पार्टी भी की, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को भी उनके साथ देखा गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: New Year 2023: बिपाशा बसु ने दी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं, बेटी देवी के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो

    यह भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain 2: नकुल मेहता के बाद दिशा परमार ने भी छोड़ा शो, बोलीं- 'मेरी अपनी अकांक्षाएं'