Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Shetty ने सालों तक पर्दे से गायब रहने पर तोड़ी चुप्पी, शादी को लेकर कही ऐसी बात

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 06:21 PM (IST)

    Anushka Shetty अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की फिल्म मिस शेट्टी और मिस्टर पॉलीशेट्टी आज रिलीज हुई है। एक्ट्रेस की ये फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही ...और पढ़ें

    Miss Shetty Mr Polishetty, Anushka Shetty Photo Credit Instagram
    Miss Shetty Mr Polishetty, Anushka Shetty Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. अनुष्का शेट्टी की फिल्म मिस शेट्टी और मिस्टर पॉलीशेट्टी हुई रिलीज
    2. दर्शकों को पसंद आ रही है मिस शेट्टी और मिस्टर पॉलीशेट्टी
    3. जल्द मलयालम फिल्म में नजर आएंगी अदाकारा

     नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Shetty: अनुष्का शेट्टी   (Anushka Shetty) ने एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली में देवसेना से खूब फेमस हुई थी। हालांकि इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस पर्दे से दूर हो गई। वह आखिरी बार 2020 में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म निशब्दम में नजर आई थीं और इससे पहले साल 2018 में फिल्म भागमती दी में देखा गया था। हालांकि अब एक बार फिर वह पर्दे पर नजर आई है। इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ को लेकर खुलासा किया है।

    'ब्रेक लेना चाहती थी' - अनुष्का शेट्टी

    द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्यों उन्होंने कोई पैन इंडिया फिल्म भी नहीं की और फिल्मों से दूरी क्यों बनाई?  अब एक्ट्रेस ने इन सब की वजह बताई है। अनुष्का ने कहा, फिल्म बाहुबली करने के बाद 'भागमती' के साथ मेरी कमिटमेंट थी और फिर मैं कुछ समय का ब्रेक लेना चाहती थी और ये सब मैंने अपनी मर्जी से किया।

    यह ऐसी चीज थी जिसकी जरूरत मुझे उन दिनों सबसे ज्यादा थी।  मैंने कोई स्क्रिप्ट नहीं सुनी, लेकिन उसके बाद से सुन रही हूं। तो निश्चित रूप से अगर कुछ रोमांचक आएगा तो मैं उसे करूंगी। फिर चाहे वह फिल्म देश के किसी भी कोने से किसी भी भाषा में क्यों न हो।'

    अनुष्का ने बताया कब करेंगी शादी

    इस दौरान उन्होंने अपनी शादी को लेकर भी खुलासा किया। जब एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, जब सही समय होगा, वो तब शादी भी हो जाएगी। उनका ये भी मानना है कि ये बहुत ही नेचुरल होना चाहिए। वहीं, प्रभास संग दोबारा काम करने को लेकर बोलीं कि अगर मजबूत कहानी और क्रिएटिव विजन जैसा कुछ ऑफर होगा तो फिल्म जरूर करेंगी।

    खबरें और भी

     मिस शेट्टी और मिस्टर पोलीशेट्टी रिलीज हुई

    अनुष्का शेट्टी की अब  मिस शेट्टी और मिस्टर पॉलीशेट्टी आज यानी 7 सितंबर को रिलीज हुई है। एक्ट्रेस की ये फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। ये तेलुगू फिल्म है।  ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा मूवी है। फिल्म में अनुष्का के साथ नवीन पॉलीशेट्टी में नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by AnushkaShetty (@anushkashettyofficial)

    एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में

    अनुष्का जल्द मलयालम फिल्म Kathanar – The Wild Sorcerer में  नजर आएगी। ये एक पीरियड फेंटेसी थ्रिलर मूवी है, जिसका डायरेक्शन Rojin Thomas कर रहे हैं।