Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    33 साल पहले इस फोटो ने Bollywood में मचाई थी खलबली, Sridevi से जुड़ा ये राज जान चौंक जाएंगे आप

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 10:20 AM (IST)

    सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर का नाता बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी (Sridevi) से है। एक दौर में इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर ऐस ...और पढ़ें

    जब श्रीदेवी से जुड़ी इस फोटो ने 33 साल पहले मचाई सनसनी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जब श्रीदेवी से जुड़ी इस फोटो ने 33 साल पहले मचाई सनसनी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज से ठीक 33 साल पहले 1991 में सिने ब्लिट्ज नाम के एक मैगजीन में एक महिला की तस्वीर छापी गई। जैसे ही मैगजीन बाजार में आई, चारों ओर खलबली मच गई थी। वजह मैगजीन का हेडलाइन था। लिखा था- 'मैं श्रीदेवी की अनजान बहन हूं।' नाम बताया गया प्रभादेवी।

    क्या श्रीदेवी की है कोई बहन?

    श्रीदेवी (Sridevi) उस वक्त की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थीं, लेकिन किसी को भी नहीं पता था कि प्रभादेवी नाम की उनकी कोई बहन भी है। जैसे ही खबर सामने आई, हर कोई हक्का-बक्का रह गया। देश में यह खबर आग की तरह फैल गई। बॉलीवुड सेलेब्स भी हैरान रह गए थे। 1 अप्रैल 1991 को जब यह मैगजीन बाजार में उतरी, हाथों-हाथ बिक गई थी। 

    रातोंरात फोटो ने मचाई थी सनसनी

    लोगों को विश्वास हो गया था कि तस्वीर में दिख रही महिला वाकई श्रीदेवी की बहन प्रभादेवी (Sridevi Sister Prabhadevi) है, क्योंकि उनका चेहरा काफी हद तक मिल रहा था। मगर जब इसकी सच्चाई सामने आई तो कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया। दरअसल, तस्वीर में दिख रही ये महिला, वास्तव में एक आदमी था।

    Anupam Kher Prank With Sridevi

    यह भी पढ़ें- 'तुम कहीं गए ही नहीं...', Satish Kaushik की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए अनुपम खेर, लिखा भावुक नोट

    फोटो का सच जान हो जाएंगे हैरान

    आपको यकीन नहीं होगा कि यह शख्स आखिर कौन है? तस्वीर में दिख रहा ये शख्स कोई और नहीं बल्कि दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) हैं। जी हां, अनुपम खेर ने मैगजीन के साथ मिलकर यह प्रैंक किया था। जैसे ही सच्चाई सामने आई, हर किसी की हंसी छूट गई। आज 33 साल बाद एक बार फिर यह तस्वीर वायरल हो रही है।

    खबरें और भी

    अनुपम खेर को याद आए पुराने पल

    अनुपम खेर ने 1 अप्रैल को इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "पहचानिए कौन?" 

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    बता दें कि अनुपम खेर का ये शानदार मेकअप मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने किया था, जो बिल्कुल श्रीदेवी से मिलता-जुलता लग रहा था। फोटोग्राफर गौतम राज्याध्यक्ष ने यह तस्वीर खींची थी।

    यह भी पढ़ें- 'हर कलाकार का होता है अपना नजरिया...', Anupam Kher ने फिल्मों को लेकर कही ये बात