'मुस्लिम से हिंदू बन जाएं, काम मिलने...'AR Rehman के बयान के बाद अनूप जलोटा ने दी सिंगर को सलाह
एआर रहमान के एक बयान ने बहस छेड़ दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि मुस्लिम होने के कारण उन्हें पिछले 8 साल से इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। इस पर भजन ...और पढ़ें
-1768986240132_m.webp)
अनूप जलोटी की रहमान को सलाह (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एआर रहमान (AR Rahman) के एक लेटेस्ट बयान ने तीखी बहस छेड़ दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में कम्यूनल डिस्क्रिमिनेशल झेलना पड़ा और पिछले 8 साल से उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिला। इस बयान को लेकर खूब बवाल हुआ और इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने इस पर रिएक्ट किया है।
एआर रहमान ने अपनाया इस्लाम धर्म
भजन गायक अनुप जलोटा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो जारी किया और रहमान को सलाह दे डाली। वीडियो में अनूप जलोटा ने कहा, 'म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान पहले हिंदू थे। उसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और बहुत काम किया, बहुत नाम कमाया, लोगों के दिलों में बहुत अच्छी जगह बनाई। लेकिन अगर उन्हें इस बात का विश्वास है कि हमारे देश में मुस्लिम होने की वजह से उनको फिल्म नहीं मिल रही है संगीत देने के लिए, तो फिर वो दोबारा हिंदू हो जाएं। तो उनको ये विश्वास होना चाहिए कि हिंदू होने के बाद, धर्म परिवर्तन हो जाने के बाद, उनको फिर से फिल्में मिलनी शुरू हो जाएंगी। यही तो उनका मतलब है।'
यह भी पढ़ें- 'क्रिएटिव लोगों के पास पावर...'AR Rehman ने बॉलीवुड में काम न मिलने के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?
पहले भी कई एक्टर्स उठा चुके हैं बात
सिंगर ने आगे कहा, 'तो मेरी सलाह है कि वो हिंदू हो जाएं और फिर कोशिश करें कि उनको दोबारा फिल्में मिलती हैं या नहीं।' अनूप जलोटा का ये वीडियो भी वायरल हो रहा है। इससे पहले, कंगना रनौत ने रहमान पर 'नफरत' में अंधा होने का आरोप लगाया था। वहीं प्लेबैक सिंगर शान ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कलाकारों को काम न मिलना धर्म से संबंधित नहीं है।
Anup Jalota: If AR Rahman feels that he is not getting work because he is a Muslim then he should convert and become Hindu again....😂😂😂😂 pic.twitter.com/1NXBg5H2Hs
— Incognito (@Incognito_qfs) January 20, 2026
क्या है पूरा मामला?
बीबीसी एशिया नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में रहमान ने काम न मिलने की शिकायत की थी। उन्होंने कहा, “शायद पिछले आठ सालों में, सत्ता में बदलाव आया है और अब सत्ता उन लोगों के हाथ में है जो क्रिएटिव नहीं हैं। यह एक सामुदायिक मुद्दा भी हो सकता है, लेकिन यह सीधे तौर पर मेरे सामने नहीं है।" जब उनसे सवला किया गया कि मुझे कानाफूसी में पता चला कि उन्होंने आपको बुक किया था, लेकिन संगीत कंपनी ने अपने पांच संगीतकारों को काम पर रख लिया। इस पर रहमान ने कहा, ‘वाह, बढ़िया! मुझे आराम करने दीजिए। मैं अपने परिवार के साथ सुकून से समय बिता सकता हूं।’
यह भी पढ़ें- 'मैं मुस्लिम, रामायण हिंदू...'AR Rehman ने रणबीर कपूर की फिल्म में काम करने को लेकर कही बड़ी बात