Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AR Rahman ने शेयर किया पॉप सिंगर Michael Jackson से जुड़ा किस्सा, बताया- क्यों कर किया था उनसे मिलने को मना

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 04:02 PM (GMT+05:30)

    एआर रहमान बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं और उन्होंने कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है जिसे लोगों ने भी काफी पसंद किया है। आज उनकी एक अच्छी खासी ...और पढ़ें

    फेमस सिंगर एआर रहमान (Photo Credit: Instagram)
    फेमस सिंगर एआर रहमान (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. एआर रहमान ने बताया माइकल जैक्सन से जुड़ा किस्सा
    2. सिंगर ने किया उनके साथ पहली मुलाकात को याद
    3. इस फिल्म में माइकल से करवाना चाहते थे सिंगिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कुन फाया कुन', 'मां तुझे सलाम', 'जय हो' और 'कैसे मुझे तू मिल गई' जैसे कई शानदार गानों को अपनी आवाज दे चुके सिंगर एआर रहमान के फैंस सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं। सुरों के बेताज बादशाह की एक झलक देखने को उनके फैंस बेताब रहते हैं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने पॉप सिंगर माइकल जैक्सन से जुड़ा किस्सा शेयर किया है।

    एआर रहमान ने बताया है कि कैसे उन्होंने माइकल जैक्सन से मिलने का ऑफर ठुकरा दिया था और फिर बाद में उनके साथ पहली मुलाकात कैसे हुई थी। यहां तक कि भारत आने के बाद उन्होंने पॉप सिंगर के साथ काम करने का भी सोचा था।

    यह भी पढ़ें: सलमान खान की इस फिल्म के लिए बना था 'जय हो', एआर रहमान के कंपोज न करने के दावे पर सिंगर ने बता दिया सच

    पॉप सिंगर से मिलने को कर दिया था मना

    फ्री मलेशिया टुडे ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिंगर रहमान एक किस्सा शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि साल 2009 में मैं अपने एजेंट के साथ लॉस एंजेलिस में था और वहां उसने मेरी मुलाकात एक दूसरे इंसान से करवाई।

    Photo Credit: Michael Jackson/Instagram

    उसने मुझसे कहा कि यह मेरा दोस्त है और माइकल जैक्सन के मैनेजमेंट को देख रहा था। मैंने पहली अपनी स्थिति परखी और फिर उससे पूछा कि क्या मैं माइकल जैक्सन से मिल सकता हूं। इसके जवाब ने उन्होंने कहा कि बिल्कुल मैं ईमेल भेज दूंगा, लेकिन एक हफ्ता हो गया और कोई मेल नहीं आया। ऐसे में चुप रहा और कहा कोई बात नहीं।

    खबरें और भी

    नॉमिनेशन के बाद आया था ईमेल

    इसके आगे सिंगर ने बताया कि फिर नॉमिनेशन हुए और मुझे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया। इसके बाद मुझे ईमेल आया, जिसमें कहा गया कि माइकल आपसे मिलना चाहता है, लेकिन मैंने मिलने से मना कर दिया। मैंने उनसे कहा कि अगर मैं ऑस्कर जीतता हूं, तो ही उनसे मिलूंगा वरना नहीं।

    Photo Credit: A R Rahman/Instagram

    मुझे यकीन था कि मैं ऑस्कर जीतने वाला था और मैं जीत भी गया। उसके अगले दिन मैं माइकल से मिलने गया। लगभग शाम के 6:30 बजे थे और सूरज ढल रहा था। फिर, किसी ने दस्ताने पहने हुए दरवाजा खोला। हमारी बातचीत में माइकल ने 'विश्व शांति' और अपने फेमस डांस के बारे में बात की।

    तमिल फिल्म में गाना गाने वाले थे माइकल

    एआर रहमान ने बताया कि उस मीटिंग के बाद वह भारत वापस आ गए और उन्होंने रजनीकांत की तमिल फिल्म रोबोट के डायरेक्टर शंकर को इस बारे में बताया। ऐसे में उन्होंने कहा कि क्या माइकल इस फिल्म में तमिल गाना गाएंगे।

    रहमान ने उन्हें फोन किया और इस बारे में पूछा पॉप सिंगर ने कहा कि तुम्हारे लिए कुछ भी हम साथ मिलकर काम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया क्योंकि उनकी डेथ हो गई।

    यह भी पढ़ें: Lal Salaam के गाने के लिए AR Rahman ने इन दिवंगत गायकों को किया 'जिंदा', AI की मदद से क्रिएट की आवाज