Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arbaaz Khan के जन्मदिन पर पत्नी शूरा ने किया प्यार भरा पोस्ट, कहा- 'आपके साथ एक दिन भी सुस्त नहीं होता'

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 08:05 PM (IST)

    4 अगस्त को बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान (Sshura Khan) ने एक रोमांट ...और पढ़ें

    शूरा खान ने अरबाज खान का डांस करते हुए वीडियो किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शूरा खान ने अरबाज खान का डांस करते हुए वीडियो किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 57 साल के हुए अभिनेता अरबाज खान
    2. शूरा खान ने अरबाज को विश किया बर्थडे
    3. अरबाज का डांस करते हुए वीडियो वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दबंग, हैलो ब्रदर, दरार और प्यार किया तो डरना क्या जैसी फिल्मों से अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल किया है। आज वह फिल्म निर्माता बनकर बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। आज यानी 4 अगस्त को अभिनेता 57 साल के हो गये हैं।

    रविवार को अपना जन्मदिन मना रहे अरबाज खान को उनके चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अब उनकी पत्नी शूरा खान (Sshura Khan) ने भी पति के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। अरबाज और उनकी पत्नी एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। अरबाज के बर्थडे पर भी शूरा ने कुछ ऐसा ही किया है।

    अरबाज का फनी डांस वीडियो किया शेयर

    अरबाज खान को जन्मदिन के मौके पर शूरा खान ने एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में अरबाज के अनदेखे क्लिप एड हैं, जिसमें वह मजेदार अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कहीं वो बेली डांस करते दिख रहे हैं तो कहीं अपनी पत्नी शूरा के साथ मस्ती करते हुए।

    यह भी पढ़ें- 'बहुत मुश्किल था...' अरबाज खान से तलाक के बाद बेटे की को-पैरेंटिंग को लेकर मलाइका अरोड़ा का छलका दर्द

    शूरा ने लुटाया पति पर प्यार

    शूरा खान ने प्यारा वीडियो शेयर करते हुए पति के लिए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे अरबाज। आपके आसपास, आपके मजाकिया चुटकुले, आपका पागलपन, आपकेम मजेदार डांस मूव्स के साथ एक भी दिन सुस्त नहीं जाता। आपके साथ प्रार्थना करने से आपके साथ लड़ने तक हर पल बहुत खास होता है। आपकी वफादारी, आपका प्यार, आपका डेडीकेशन, आपका सम्मान सराहनीय है। आपके डिंपल्स से आपकी झुर्रियों तक मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी। लव यू मिस्टर खान।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)

    शूरा खान, अरबाज खान की दूसरी पत्नी हैं। अभिनेता ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से पहली शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा अरहान है। 2017 में वह और मलाइका तलाक लेकर अलग हो गये थे। पिछले साल अरबाज ने 21 साल छोटी शूरा के साथ निकाह किया था।

    यह भी पढ़ें- शादी के तीन महीने बाद Arbaaz Khan ने शेयर की Sshura संग अपनी लव स्टोरी, बताया कैसे और कहां मिले थे