Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arhaan Khan: इस एक्ट्रेस की बेटी संग घूमते नजर आए अरबाज-मलाइका के लाडले अरहान, वायरल हो गया वीडियो

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 05:06 PM (IST)

    Arhaan Khan Spotted अरबाज खान की शादी के बाद से ही उनके बेटे अरहान खान लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों एक्टर की शादी से उनके कई वीडियोज इंटरन ...और पढ़ें

    इस एक्ट्रेस की बेटी संग घूमते नजर आए अरबाज-मलाइका के लाडले अरहान / Photo- Instagram
    इस एक्ट्रेस की बेटी संग घूमते नजर आए अरबाज-मलाइका के लाडले अरहान / Photo- Instagram

    HighLights

    1. अरहान खान इस स्टार किड संग घूमते आए नजर
    2. अरहान खान का वीडियो हुआ वायरल
    3. अरबाज-मलाइका के बेटे अरहान खान इन्हें कर रहे हैं डेट?

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arhaan Khan: अरबाज खान पिछले कुछ दिनों से मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भाईजान सलमान खान के डांस मोमेंट से ज्यादा अरबाज खान की शादी में जिसने लाइमलाइट बटोरी थी, वह थे मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान।

    अरबाज के निकाह से अरहान की कई फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई थी। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा के बेटे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह मस्त-मस्त गर्ल एक्ट्रेस की बेटी संग हैंग आउट करते हुए नजर आए।

    अरहान खान इस स्टार किड संग हुए स्पॉट

    बॉलीवुड स्टार किड्स अक्सर एक-साथ घूमते हुए और पार्टी में स्पॉट होते हैं। जिसे देखकर सोशल मीडिया पर अक्सर उनके डेट के किस्से शुरू हो जाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही कुछ हुआ अरहान खान के साथ। एक फैन पेज ने अरहान खान का रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी संग हैंग आउट करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan के भतीजे Arhaan Khan बीच सड़क पर बने फोटोग्राफर, यूजर्स ने पढ़ा दिया ट्रैफिक रूल्स का पाठ

    इस स्पॉटेड वीडियो में अरहान खान जहां व्हाइट टीशर्ट और ब्राउन पैंट में कैजुअल लुक में दिखाई दिए, तो वहीं दूसरी तरफ राशा थडानी इस दौरान ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में दोनों पैपराजी से तो नहीं भागे, लेकिन उन्होंने उनके लिए पोज करने से भी इनकार कर दिया और सीधा गाड़ी में बैठकर निकल गए।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Bollywood_loverrrrrr (@bollywood__loverrrrrr)

    अरबाज खान के निकाह में भी शामिल हुई थी राशा थडानी

    आपको बता दें कि बीते दिनों 24 दिसंबर 2023 को शूरा खान और अरबाज खान के निकाह में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कम लोग ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवीना टंडन के द्वारा ही अरबाज और शूरा मिले थे। सलमान खान के भाई की शादी में शामिल होने वाले एक्टर्स की लिस्ट में रवीना टंडन का भी नाम था, जो अपनी बेटी राशा के साथ अरबाज की शादी का हिस्सा बनी थीं।

    आपको बता दें कि कई स्टार किड्स के बाद जल्द ही रवीना टंडन की लाडली राशा भी बतौर अभिनेत्री अपना करियर शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही अजय देवगन के भांजे के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Arbaaz Khan Wedding: अरबाज की शादी में बेटे अरहान ने दिखाया अपना ये टैलेंट, आप भी अब तक रहे हैं इससे अंजान