Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arbaaz Khan Wedding: अरबाज की शादी में बेटे अरहान ने दिखाया अपना ये टैलेंट, आप भी अब तक रहे हैं इससे अंजान

    Updated: Mon, 25 Dec 2023 04:20 PM (GMT+05:30)

    Arbaaz Khan Wedding Video 24 दिसंबर 2023 को अरबाज खान ने अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान संग परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निकाह किया। इस खास मौके पर बड़े ...और पढ़ें

    अरबाज खान-शूरा खान की शादी में बेटे अरहान ने दिखाया अपना ये टैलेंट/ फोटो- Instagram
    अरबाज खान-शूरा खान की शादी में बेटे अरहान ने दिखाया अपना ये टैलेंट/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. पिता अरबाज की दूसरी शादी में अरहान ने दिखाया अपना ये टैलेंट
    2. फैंस भी मलाइका अरोड़ा के बेटे का ये टैलेंट देख हुए हैरान
    3. अरहान खान का अरबाज खान की शादी से वीडियो हुआ वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arbaaz Khan Wedding: सलमान खान (Salman Khan)के छोटे भाई अरबाज खान हाल ही में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने बीती रात अर्पिता खान और आयुष शर्मा के घर पर मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ धूमधाम से निकाह किया।

    इस दौरान अरबाज खान जहां व्हाइट प्रिंटेड शेरवानी में दिखे, तो वहीं पिंक रंग के लहंगे और चोली में शूरा भी बला की खूबसूरत लग रही थीं। सलमान खान के भाभीजान के साथ डांस करने से लेकर अरहान और शूरा के बीच की बॉन्डिंग तक की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

    हालांकि, अब इस बीच ही अरबाज खान की शादी से बेटे अरहान की एक वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।

    मलाइका-अरबाज के बेटे ने पिता की दूसरी शादी में दिखाया ये टैलेंट

    सलमान खान के भतीजे अरहान खान खुद को मीडिया लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं। उनके बारे में ज्यादा जानकारी मीडिया में सामने नहीं आती है। लेकिन हाल ही में उनका एक छुपा हुआ टैलेंट पिता अरबाज खान की दूसरी शादी में सामने आया है। हाल ही में अरबाज खान और शूरा खान की शादी से मलाइका अरोड़ा के लाडले बेटे अरहान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंच पर खड़े हुए हैं और उन्होंने हाथों में गिटार लिया हुआ है।

    यह भी पढ़ें: 'सांता ने अरबाज भैया को गिफ्ट दिया और आप...' Malaika Arora के क्रिसमस सेलिब्रेशन पर फैंस ने ली चुटकी

    आंखें बंद करके अरहान गिटार प्ले कर रहे हैं। वह इतना अच्छा गिटार बजाते हैं, इसे देखकर फैंस भी काफी हैरान हैं और मलाइका के बेटे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस वीडियो में अरबाज खान बेटे अरहान के इन खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में कैप्चर करते हुए नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Nir_haan (@nir_haan)

    अरबाज की पत्नी संग भी दिखी अरहान की अच्छी बॉन्डिंग

    मलाइका अरोड़ा खान ने तो अपने एक्स हसबैंड की सेकंड वेडिंग से खुद को बिल्कुल दूर रखा, लेकिन हाल ही में अरबाज और शूरा के निकाह के बाद हुई पार्टी में एक्टर के बेटे संग उनकी बॉन्डिंग साफ तौर पर देखी जा सकती है।

    केक कटिंग के बाद जहां शूरा ने अरहान को खुद अपने हाथ से केक खिलाया, तो वहीं दूसरी तरफ जब अरबाज गाना गा रहे थे अरहान खान भी उन्हें ज्वाइन किया। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा से तलाक के छह साल बाद अरबाज ने निकाह किया है।

    यह ही पढ़ें: Arbaaz Khan की शादी में जमकर नाचे सलमान खान, भाभीजान के साथ 'तेरे मस्त-मस्त दो नैन' पर किया जबरदस्त डांस