Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora Father Death: मलाइका के पिता ने छत से कूदकर दी जान, सांत्वना देने पहुंचे अरबाज खान

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 01:22 PM (GMT+05:30)

    एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता के सुसाइड करने की खबर सामने आई है। इस हैरतगंज खबर से सबको एं ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा के पिता का हुआ निधन
    मलाइका अरोड़ा के पिता का हुआ निधन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से दिल दहला देने वाली जानकारी सामने आई है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा (Malaika Arora Father Passes Away) के छत से कूद कर आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि ये घटना 11 सितंबर की सुबह 9 बजे की है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही उनके पूर्व पति अरबाज खान इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। 

    मलाइका के घर फिल्मी जगत और उनके जानने वाले एक-एक कर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में अरबाज को मलाइका के घर के बाहर देखा गया। वह वहां पुलिस से और फोन से बात करते हुए देखे गए। अरबाज के अलावा उनकी बहन अलवीरा अग्रिहोत्री भी पहुंचीं। उधर, पुलिस ने एक्ट्रेस की मां के घर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    अर्जुन कपूर भी पहुंचे

    मलाइका अरोड़ा के घर अर्जुन कपूर भी पहुंचे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    बता दें कि मलाइका के पिता पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल अरोड़ा रिटायर्ड मर्चेंट नेवी ऑफिसर थे। उन्होंने जॉइस पालीकार्प से शादी की थी, लेकिन यह शादी कुछ सालों बाद ही टूट गई।

    मलाइका जब 11 साल और अमृता अरोड़ा 6 साल की थीं, तभी उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। इसके बाद दोनों बहनें अपनी मां के साथ ही रहने लगीं। हालांकि, पेरेंट्स के तलाक के बाद भी मलाइका के उनके पिता से फ्रेंडली रिश्ते रहे थे। मलाइका ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि माता पिता के अलग होने का उन पर काफी असर पड़ा था। उन्होंने काफी मुश्किल समय देखा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Malaika Arora Father Died: मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान