Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora Father Died: मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 01:07 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या (Malaika Arora Fa ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन (Photo Credit-Instargam)
    मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन (Photo Credit-Instargam)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Father) के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। अनिल ने सुसाइड कर अपनी जान को गंवा दिया है। खबर है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई है। 

    मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दिया है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

    मलाइका के पिता ने गंवाई जान

    समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से- बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का देहांत हो गया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की छत से कूदकर जान दे दी है।

    इस घटना के तुरंत बाद उनके घर के बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। इसके अलावा मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी वहां पहुंच गए हैं। अपने पिता का इस तरह से आत्महत्या कर लेना मलाइका के लिए सदमे से भरा है और फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक बेहद शॉकिंग खबर है। 

    ये भी पढ़ें- 'उन पर ध्यान दो जो आपकी खुशी में खुश होते', Malaika Arora ने अर्जुन से ब्रेकअप की खबरों के बीच किया पोस्ट

    बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। पंजाबी फैमिली से नाता रखने वाले अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर भी रहे थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिससे उनको दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। फिलहाल अरोड़ा परिवार पर गहरे सदमे में पहुंच गया है। 

    खबरें और भी

    क्यों अनिल ने की आत्महत्या

    मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने आखिरकार क्यों आत्महत्या की है, अब ये बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर ऐसी क्या वजह थी जो उन्होंने मौत को इस तरह से लगे लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और हर कोई लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहा है। 

    ये भी पढ़ें- Malaika Arora के बेटे अरहान खान से दोस्त करते हैं सवाल, क्या है मम्मी का प्रोफेशन?