विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Malaika Arora के बेटे अरहान खान से दोस्त करते हैं सवाल, क्या है मम्मी का प्रोफेशन?

Published: Sun, 11 Aug 2024 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2024 06:00 PM (IST)

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की वह अभिनेत्री हैं जो सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में ...और पढ़ें

मलाइका अरोड़ा का प्रोफेशन नहीं जानते अरहान खान के दोस्त/ फोटो- Instagram
मलाइका अरोड़ा का प्रोफेशन नहीं जानते अरहान खान के दोस्त/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. अरहान के दोस्तों को समझ नहीं आता मलाइका अरोड़ा का प्रोफेशन
  2. मलाइका अरोड़ा ने बताया कि अरहान के दोस्तों का क्या है सवाल
  3. सोशल मीडिया पर भी फैंस के मन में आई है कई बार ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी फिटनेस की बात आती है, तो लोगों के दिमाग में पहला नाम मलाइका अरोड़ा का आता है। 48 साल की उम्र में भी छैया-छैया गर्ल जिस तरीके से खुद को एकदम फिट रखती हैं, उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग भी हैरान हो जाते हैं।

उनकी लाइफ से जुड़ी काफी चीजों के बारे में फैंस जानते हैं। हालांकि, एक सवाल है, जो अक्सर लोगों के मन में आता है और वह है मलाइका का प्रोफेशन। सोशल मीडिया पर ये सवाल कई बार उठा है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक्टिंग नहीं करती, फिर वह इतनी लग्जरी लाइफ कैसे बिताती हैं।

ये सवाल सिर्फ यूजर्स ही नहीं पूछते, बल्कि उनके बेटे अरहान खान के दोस्त भी पूछ चुके हैं। इस बारे में हाल ही में खुद मलाइका अरोड़ा ने बताया।

बेटे से पूछे जाते हैं मलाइका अरोड़ा के प्रोफेशन पर सवाल

मलाइका अरोड़ा एक हार्पर बाजार मैगजीन से बातचीत करते हुए बताया कि उनके बेटे अरहान खान के दोस्तों के लिए भी इस गुत्थी को सुलझाना मुश्किल होता है कि आखिर मैं काम क्या करती हूं।

यह भी पढ़ें: डेटिंग रूमर्स के बीच Kusha Kapila ने Arjun Kapoor को दिया ये हैशटैग, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस ने कहा,

"एक दिन मेरा बेटा आया और उसने मुझसे कहा कि उसके दोस्त कन्फ्यूज हैं कि मेरा प्रोफेशन आखिर क्या है। वो कहते हैं कि, तुम्हारी मां ने फिल्में की हैं, गाने किए हैं, वीडियो जॉकी रह चुकी हैं, मॉडल हैं, टीवी पर भी आती हैं, वो ये सोचते-सोचते उलझ जाते हैं"। 

इस इंटरव्यू में मलाइका ने ये भी बताया कि जब लोग उन्हें कहते हैं कि वह 48 की उम्र में भी फिट हैं, तो वह इस बात को कॉम्प्लीमेंट की तरह ही लेती हैं। 

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं मलाइका अरोड़ा

आपको बता दें कि मलाइका फिल्मों में भले ही एक्टिंग न करती हों, लेकिन वह स्पेशल गाने के लिए अब भी मेकर्स की पसंद हैं। उन्होंने 'मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इसके अलावा मलाइका एक मॉडल भी हैं और टीवी पर शो भी जज करती हैं। मलाइका अरोड़ा का खुद का योग स्टूडियो हैं, जहां वो बड़े-बड़े सितारों को फिट रहने की ट्रेनिंग देती हैं।

malaika arora

मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी की बात करें तो वह इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। अक्सर उनके क्रिप्टिक पोस्ट्स को अर्जुन कपूर से ही जोड़ा जाता है। दोनों काफी समय से मीडिया में भी साथ नहीं दिखाई दिए हैं। हालांकि, अपने ब्रेकअप की खबरों पर दोनों ने चुप्पी साधी हुई है।

यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद Malaika Arora मालदीव में एन्जॉय कर रही हैं वेकेशन, बिकिनी में शेयर कीं तस्वीरें