Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उन पर ध्यान दो जो आपकी खुशी में खुश होते', Malaika Arora ने अर्जुन से ब्रेकअप की खबरों के बीच किया पोस्ट

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 02:26 PM (GMT+05:30)

    फैशन डीवा Malaika Arora पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। भले ही अर्जुन और मलाइका ने अपने अल ...और पढ़ें

    ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे अर्जुन-मलाइका
    2. अर्जुन-मलाइका के बीच 12 साल का है एज गैप
    3. अरबाज खान हैं मलाइका अरोड़ा के पहले पति

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में सेलिब्रिटीज जितना अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं, उससे कई ज्यादा उनके ब्रेकअप की खबरें लाइमलाइट बटोरती हैं। पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का भी यही हाल है। दोनों के ब्रेकअप की खबरें पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इसी साल अपनी राहें जुदा कर ली हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपना 6 साल का रिश्ता खत्म कर दिया है। हालांकि, इसके पीछे क्या वजह है, यह सामने नहीं आया है। अर्जुन और मलाइका ने अभी तक अपने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है और ना ही उन्होंने इसे खारिज किया है।

    मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन वे क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए इन खबरों को हवा देते रहते हैं। एक बार फिर छैया छैया एक्ट्रेस ने डिजर्विंग लोगों के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका ने एक क्वोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "हमेशा उन लोगों पर ध्यान दें जो आपकी खुशी में खुश होते हैं और आपके दुख में दुखी होते हैं। वे ही लोग हैं जो आपके दिल में एक खास जगह के हकदार हैं।"

    यह भी पढ़ें- 50 साल की 'मुन्नी' के ग्लैमर के आगे फीकी पड़ीं यंग हीरोइनें, येलो ड्रेस में Malaika Arora ने उड़ाए होश

    Malaika Arora

    6 साल से कर रहे थे डेटिंग

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 2018 में उन्होंने डेटिंग शुरू की थी, तब से दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सीक्रेट नहीं रखा। दोनो के बीच 12 साल उम्र का फासला है। इस वजह से उन्हें बहुत ट्रोल किया गया, लेकिन दोनों ने कभी उन पर ध्यान नहीं दिया और हमेशा ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। फिलहाल, जब से मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें आई हैं, तब से दोनों साथ में स्पॉट नहीं हुए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- डेटिंग रूमर्स के बीच Kusha Kapila ने Arjun Kapoor को दिया ये हैशटैग, वीडियो वायरल