Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वाइफ संग ट्विनिंग करते नजर आए Arbaaz Khan, पैपराजी को देख Sshura Khan ने की ऐसी हरकत

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 03:14 PM (GMT+05:30)

    Arbaaz Khan And Sshura Khan अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान (Sshura Khan) इन दिनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। हाल ही नें दोनों ने द ...और पढ़ें

    अरबाज खान और शूरा खान (Photo Instagram)
    अरबाज खान और शूरा खान (Photo Instagram)

    HighLights

    1. अरबाज खान और शूरा खान डिनर पर हुए स्पॉट
    2. मीडिया को देख शरमाने लगी शूरा खान
    3. ट्विनिंग करता नजर आया ये कपल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Arbaaz Khan And Sshura Khan: अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने 24 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान (Sshura Khan) से निकाह किया था। इन दिनों ये कपल हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहा है।

    शादी के बाद कम ही मौके पर ये कपल एक साथ नजर आया है। हाल ही में दोनों को नए साल के मौके पर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। वहीं अब एक बार फिर ये कपल मीडिया के कैमरे में कैद हुआ।

    यह भी पढ़ें- Malaika को अनफॉलो करने की खबरों के बीच, सामने आई Arbaaz और Sshura के हनीमून की पहली तस्वीर

    ट्विनिंग करता दिखा कपल

    रविवार रात अरबाज और शूरा बांद्रा में एक रोमांटिक डिनर डेट पर स्पॉट हुए। इस दौरान ये कपल ट्विनिंग करता नजर आया। अरबाज जहां ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और ब्लैक जींस पैंट में नजर आए तो वहीं वाइफ शूरा खान भी सेम ऑरेंज टी-शर्ट और ब्लैक जेगिंग्स और ब्लैक शूज पहने नजर आई। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    पैपराजी से शरमाई शूरा खान

    अरबाज की वाइफ शूरा इस दौरान पैपराजी के सामने पोज देने से बचती नजर आई।  शूरा को इस तरह शरमाता देख फैन्स हैरान रह गए। ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर न्यूली वेड कपल को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। गाड़ी में बैठ शूरा मीडिया से अपना चेहरा छुपाती नजर आई। वह बार-बार अपने चेहरे पर हाथ रखती दिखी। तो कभी अपना चेहरी नीचे की तरफ करती नजर आई।

    यूजर्स ने किया ट्रोल

    वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें कमेंट करते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा,  'ये अपना चेहरा क्यों छुपाती है?' दूसरे यूजर ने लिखा, छोटी बच्ची हो क्या। अरबाज बार-बार हाथ पकड़ रहा है। तीसरे ने लिखा, शादी करने के बाद भी क्यों मुंह छुपा रही हो।

    खबरें और भी

    प्रपोजल के चार दिन बाद की थी शादी

    यह भी पढ़ें-  शूरा से शादी के बाद Arbaaz Khan ने एक्स वाइफ Malaika Arora को इंस्टग्राम से किया अनफॉलो!

    बता दें, अरबाज खान ने 19 दिसंबर को शूरा खान को शादी के लिए प्रपोज किया था और ठीक चार दिन यानी 24 दिसंबर को इस कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निकाह कर एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना। बता दें, अरबाज ने 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हुआ।