विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss 16 फेम इस एक्ट्रेस को Raghav Chadha पर था क्रश, बोलीं- 'फिर उसने शादी कर ली...'

Published: Wed, 29 Apr 2026 07:43 PM (IST)

बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम ने खुलासा किया है कि उन्हें राघव चड्ढा पर क्रश था, जिनकी अब परिणीति ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में आने के बाद से अर्चना गौतम (Archana Gautam) को खास पॉपुलैरिटी मिली थी। अपने बेबाक अंदाज, बोल्ड लुक और एंटरटेनिंग पर्सनेलिटी होने की वजह से उन्होंने शो पर कई लोगों का ध्यान खींचा।

अब हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्चना ने अपने लेटेस्ट क्रश का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वो राउडी पुरुष के प्रति खास आकर्षित होती हैं। अर्चना ने बताया कि उन्हें राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पर क्रश था, जिनकी अब परिणीति चोपड़ा से शादी हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता राघव हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों के कारण सुर्खियों में थे।

WhatsApp Image 2026-04-29 at 7.42.33 PM

यह भी पढ़ें- Bigg Boss मराठी की कंटेस्टेंट सोनाली राउत ने मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, बताया घर के अंदर मरे चूहे, कॉकरोच

बिग बॉस के दौरान किया था जिक्र

फिल्मीज्ञान से बात करते हुए अर्चना ने कहा,'क्रश था लेकिन उसकी तो शादी ही हो गई।' उन्होंने राघव के लिए अपनी भावनाओं को स्वीकार किया और बताया कि बिग बॉस के दौरान जब उन्होंने एक सांसद का जिक्र किया था, तो उनका इशारा राघव की ओर ही था। परिणीति से उनकी शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने आगे कहा कि फिर उसने शादी कर ली।

अर्चना को कैसे लड़के हैं पसंद?

उन्होंने अन्य राजनेताओं के बारे में बात करते हुए कहा,'चिराग अच्छे हैं,' उनका इशारा चिराग पासवान की ओर था। पुरुषों के बारे में अपनी पसंद बताते हुए अर्चना ने कहा कि उन्हें गुंडे, धाकड़ू और दबंग टाइप के लड़के पसंद आते हैं। उन्होंने आगे कहा, "लड़के ना मुझे गुंडे पसंद हैं। वैसे वाले गुंडे नहीं, मतलब वैसे वाले जिनके सामने कोई बोल न सके।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

अर्चना ने आगे कहा कि वह फिलहाल खुद गुंडे बनने पर ध्यान दे रही हैं और लोगों की रक्षा करना चाहती हैं। अर्चना का मानना है कि आज की दुनिया में मजबूत और निडर व्यक्तित्व वाले लोगों का अधिक महत्व है।

कई बॉलीवुड फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

अर्चना गौतम एक इंडियन एक्ट्रेस मॉडल और पॉलिटिशियन हैं। उन्होंने साल 2018 में मिस बिकिनी इंडिया का खिताब जीतकर और मिस कॉस्मोस वर्ल्ड में देश का प्रतिनिधित्व करके पहली बार सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने ग्रेट ग्रैंड मस्ती और हसीना पारकर जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है।

यह भी पढ़ें- कभी बनीं यूट्यूबर, तो कभी रचाया स्वंयवर; कहां गई 'अगले जन्म मोहे..' की 'लाली', अब ऐसी दिखती हैं Ratan Rajputh