विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss मराठी की कंटेस्टेंट सोनाली राउत ने मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, बताया घर के अंदर मरे चूहे, कॉकरोच

Published: Sat, 18 Apr 2026 03:55 PM (IST)

एक्ट्रेस सोनाली राउत ने बिग बॉस मराठी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शो के दौरान मानसिक और शारीरिक पीड़ा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस सोनाली राउत (Sonali Raut) ने बिग बॉस मराठी (Bigg Boss Marathi) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनाली ने आरोप लगाया कि शो के दौरान उन्हें मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी।

सोनाली ने बताया कि घर के अंदर का माहौल बहुत ही अनहाईजनिक है। सोनाली ने जो वीडियो शेयर किया उसमें उनके शरीर पर साफ तौर पर चकत्ते दिख रहे हैं। यह वीडियो वायरल हो गया है और शो को लेकर जांच का स्तर और भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें- 'मैं हनीमून पर जा रहा था और...' Bigg Boss फेम जय दुधाने को पुलिस ने किया अरेस्ट, क्या है पूरा मामला?

सोनाली को हुआ स्किन इनफेक्शन

इस महीने की शुरुआत में, उन्होंने कथित तौर पर शो के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें उन्होंने शो के दौरान गंभीर मानसिक और शारीरिक पीड़ा का आरोप लगाया था। खबरों के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि शो के माहौल के कारण उन्हें खुजली की बीमारी हो गई थी और शो छोड़ने के बाद भी यह समस्या उन्हें परेशान कर रही है।

सोनाली ने बताया घर में हर तरफ गंदगी

सोनाली ने टेक्स्ट के साथ एक वीडियो शेयर की जिसमें लिखा है,'किचन में चूहे किराने का सामान खा रहे थे। खाने से कॉकरोच निकल रहे थे। सजा के तौर पर 17 लोगों के लिए सिर्फ एक वॉशरूम था। वॉशरूम में लोग धूम्रपान करते थे, खाना खाते थे, चिकन, अंडे, कूड़ा, मरे हुए चूहे इधर-उधर पड़े रहते थे। कमी के कारण लोग एक-दूसरे के नैपकिन और तौलिये का इस्तेमाल करते थे।'

सोनाली ने यह भी दावा किया कि बिगड़ती सेहत के कारण उन्होंने घर से बाहर होने की अपील की थी, लेकिन उनकी अपील को कथित तौर पर हटा दिया गया। उन्होंने कहा, “मैंने प्लेटफॉर्म पर भरोसा किया, लेकिन मेरी सेहत और भलाई खतरे में पड़ गई। जवाबदेही तय होनी चाहिए ताकि कोई और इस तरह की परेशानी न झेले।”

सोनाली ने आगे ये भी कहा कि उनके पास खाने के लिए खाना नहीं था और वो ढंग से सो तक पा रही थीं। सोनाली के आरोपों पर फिलहाल मेकर्स का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- बिकिनी में इस हसीना को देखकर छूट गए थे Ranveer Singh के पसीने, पोज देने में Dhurandhar हीरो की हालत हुई थी खराब