Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Archana Puran Singh सेट पर हुईं घायल, कलाई में आई चोट; हालत देखकर रो पड़ा छोटा बेटा

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 04:23 PM (IST)

    अर्चना पूरन सिंह हाल ही में मुंबई के विरार में राजकुमार राव के साथ एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान एक दुर्घटना हुई जिसमें उनकी हाथ की कलाई ...और पढ़ें

    अर्चना पूरन सिंह को लगी चोट (Photo: X)
    अर्चना पूरन सिंह को लगी चोट (Photo: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) मुंबई के विरार में शूटिंग कर रही थीं जहां एक्ट्रेस एक हादसे का शिकार हो गईं। अर्चना पूरन सिंह की कलाई में चोट आई है जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी कलाई की सर्जरी हुई है।

    अर्चना की कलाई की हड्डी टूट गई है जिसमें वायर डालने के बाद उस पर प्लास्टर किया गया है। उनके चेहरे पर भी हल्के चोट के निशान हैं।

    क्रू ने तुरंत अर्चना को पहुंचाया अस्पताल

    अस्पताल में भर्ती होने के बाद, अर्चना के बेटे आयुष्मान सेठी ने अपने भाई आर्यमान सेठी को उनकी सर्जरी के बारे में बताया। आर्यमान अर्चना के छोटे बेटे हैं और मां के बारे में जानकर उन्हें उनकी सेहत की चिंता हुई और वो रोने लगे। इसकी एक छोटी सी क्लिप अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। व्लॉग की शुरुआत अर्चना के सुबह 5:00 बजे के आसपास गिरने और घायल होने से होती है, उसकी चीखें सुनाई देती हैं। इसके बाद उनका क्रू तुरंत उनकी मदद के लिए आगे बढ़ता है। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बाद उनके पति परमीत सेठी को इसकी जानकारी दी जाती है।

    यह भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मजाक करना Archana Puran Singh पर पड़ा भारी, हरभजन सिंह ने मारा ताना

    जल्द शूटिंग पर लौट जाएंगी अर्चना?

    अर्चना ने बताया कि उन्होंने राजकुमार को फोन कर के बताया कि उन्हें बहुत बुरा लग रहा है कि उन्हें बीच में यूं शूट छोड़ना पड़ा। अर्चना ने कहा कि उन्होंने मेकर्स से इस बारे में बात कर ली है और वो जाकर शूट पूरा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मैं नहीं गई तो बहुत नुकसान हो जाएगा, वो सारे मेरा इंतजार कर रहे हैं। मेरे कैरेक्टर के कपड़े फुल स्लीव्स वाले हैं, अलग-अलग एंगल से शॉट करके कुछ तो जुगाड़ किया जाएगा।

    फैंस ने की अर्चना के लिए दुआ

    बता दें कि अर्चना को चोट लगे दो दिन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब वो ठीक भी फील कर रही हैं। अर्चना ने बताया कि उनके हॉस्पिटल का बेड काफी अच्छा था और बाहर पूरा गार्डन दिखता था। अब वो खुश हैं कि वो फिर से शूट पर जा पाएंगी। अर्चना के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह ने बताया Rekha की जिंदगी का सच, बोलीं - 'शूट के समय मिस्ट्री मैन के बारे में होती थी बात'