Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 सालों से फिल्मों में काम के लिए तरस रही हैं Archana Puran Singh, बोलीं- नहीं मिले रहे ऑफर

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 12:53 PM (IST)

    एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का नाम एक बार फिर से फिल्मों के ऑफर न मिलने को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. टोस्टर फिल्म में दिखीं अर्चना पूरन सिंह

    2. बड़े पर्दे के लिए नहीं मिल रहा अच्छा रोल

    3. ओटीटी की इस सीरीज में आएंगी नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस के तौर पर अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) को जाना जाता है। कॉमेडी शो द ग्रेट इडियंन कपिल शो की जज के तौर पर सुर्खियां बटोरने वालीं अर्चना बीते समय से मूवीज में काम न मिलने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 

    एक बार फिर से अर्चना पूरन सिंह ने इस मामले पर बात की है और बताया है कि ओटीटी फिल्म टोस्टर के बाद भी उन्हें अच्छे रोल के ऑफर नहीं मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि अर्चना ने क्या कहा है-

    अर्चना पूरन सिंह को नहीं मिल रहे ऑफर

    हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने न्यूज 18 को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है और इस दौरान उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। अर्चना ने बताया है-

    यह भी पढ़ें- 'रोजी-रोटी जुटाने की चुनौती...', कभी काम को तरसीं अर्चना पूरन सिंह, कॉमेडी से हटकर चुन रहीं किरदार

    archana puran singh (1)

    मेरे पास कई ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर आते हैं, लेकिन बात जब फिल्मों के ऑफर की हो तो ऐसा नहीं होता है। सबको लगा की टोस्टर के बाद मेरे पास मूवीज के ऑफर की लाइन लग जाएगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पिछले दिनों मेरे पास एक मूवी का ऑफर आया तो था, लेकिन मैंने उसे रिजेक्ट कर दिया क्योंकि मुझे वह किरदार पसंद नहीं आया।

    खबरें और भी

    सच बताऊं तो फिल्म बोल बच्चन में मेरा किरदार अहम रहा और उसकी प्रशंसा भी काफी हुई। कई ट्रेड एनालिस्ट का फोन आया कि मेरे पास अब मूवीज की बाढ़ आएगी। लेकिन 10 सालों से अधिक समय बीत गया है, मेरा पास किसी फिल्म का अच्छा रोल नहीं आया है। हमारी इंडस्ट्री इस मामले में बेहद अजीब है। 

    archana puran singh

    मालूम हो कि निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म बोल बच्चन को साल 2012 में रिलीज किया गया था, जिसमें अभिषेक बच्चन और अजय देवगन ने अहम भूमिकाओं को निभाया। इसके बाद अर्चना हाउसफुल 4 और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जैसे थिएटर्स रिलीज मूवीज में भी नजर आ चुकी हैं। 

    अर्चना की अगली सीरीज

    बेशक अर्चना पूरन सिंह ये दावा कर रही हैं कि उन्हें बड़े पर्दे की मूवीज में काम नहीं मिल रहा है। लेकिन ओटीटी पर वह काफी एक्टिव हैं। टोस्टर के बाद अब अर्चना ओटीटी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज आदर्श बाल विद्यालय में नजर आएंगी, जो जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। 

    यह भी पढ़ें- कोई काम नहीं दे रहा... कपिल शर्मा शो के चलते Archana Puran Singh को नहीं मिल रहीं फिल्में, बयां किया दर्द