Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dil To Pagal Hai के इन दो एक्टर्स को लेकर मेकर्स बनाएंगे 'बाजीगर' का सीक्वल? अब्बास-मस्तान ने दिया ये हिंट

    Updated: Thu, 23 May 2024 01:41 PM (IST)

    Shah Rukh Khan की साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म Baazigar सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में काजोल शिल्पा शेट्टी और शाह रुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फ ...और पढ़ें

    बाजीगर 2 के सीक्वल में दिखेंगे ये दो सुपरस्टार्स? फोटो- IMDB
    बाजीगर 2 के सीक्वल में दिखेंगे ये दो सुपरस्टार्स? फोटो- IMDB

    HighLights

    1. अब्बास-मस्तान बनाएंगे बाजीगर 2?
    2. इन दो सुपरस्टार्स को साथ देखना चाहते हैं फैंस
    3. दिल तो पागल है के ये दो एक्टर्स साथ में करेंगे फिर काम?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को भले ही हिंदी सिनेमा में रोमांस का बादशाह कहा जाता हो, लेकिन करियर के शुरूआती दौर में उन्होंने कई ग्रे शेड भूमिका निभाई थीं। डर से लेकर बाजीगर और अंजाम जैसी फिल्मों में किंग खान ने अपनी भूमिका से दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

    'बाजीगर' उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है, जिसके निर्देशन की कमान अब्बास-मस्तान ने संभाली थी। 'रेस', 'एतराज' और खिलाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्में ऑडियंस को देने वाले निर्देशक अब्बास मस्तान ने 'बाजीगर 2' को लेकर दर्शकों को हिंट दिया है।

    क्या 31 साल बाद अब्बास-मस्तान बनाएंगे 'बाजीगर 2'?

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक पॉडकास्ट से बातचीत करते हुए अब्बास मस्तान ने हिंट दिया कि बाजीगर 2 (Baazigar 2) वो बना सकते हैं। दरअसल, बातचीत के दौरान ये सवाल उनके फैंस की तरफ से आया था, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा 'जरूर बनाएंगे'।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan नहीं, बॉडी डबल पर फिल्माया गया बाजीगर का ये गाना, 31 साल बाद अब्बास-मस्तान ने खोला राज

    बहरहाल फैंस की इच्छा यही पर खत्म नहीं हुई, उन्होंने अब्बास-मस्तान को बातों ही बातों में ये भी कह दिया कि वह बाजीगर 2 में अक्षय कुमार और शाह रुख खान को साथ देखना चाहते हैं। जिसके रिप्लाई में निर्देशक ने कहा, "आपके पास कहानी है तो दे दीजिए, हम जरूर बना देंगे"।

    खबरें और भी

    'दिल तो पागल है' में किया था साथ काम

    आपको बता दें कि शाह रुख खान और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) दोनों ही निर्देशक अब्बास मस्तान के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम कर चुके हैं। जहां शाह रुख खान 1993 में बाजीगर में काम किया था, तो वहीं अक्षय ने 1992 में फिल्म खिलाड़ी में काम किया था।

    baazigar sequal

    अक्षय कुमार और शाह रुख खान ने इसके बाद साल 1997 में फिल्म 'दिल तो पागल है' में एक साथ काम किया था, जिसमें किंग खान मुख्य भूमिका में थे। हालांकि खिलाड़ी कुमार का कैमियो था। दोनों एक-दो दृश्यों में ही साथ नजर आये थे। 

    यह भी पढ़ें: Baazigar से काजोल को बाहर फेंकना चाहता था ये शख्स, तनुजा से था 36 का आंकड़ा, बेटी भी बन गई थी दुश्मन