Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Argentina Wins Fifa World Cup 2022: अर्जेंटीना की जीत से गदगद बॉलीवुड, मेसी को शानदार खेल के लिए दी बधाई

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 19 Dec 2022 04:35 AM (IST)

    Argentina Wins Fifa World Cup 2022 अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 जीत लिया है। कड़े मुकाबले में उनसे फ्रांस को पेनाल्टी शूटआउट में हराया है। इसपर ...और पढ़ें

    Argentina Wins Fifa World Cup 2022: अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत लिया है।
    Argentina Wins Fifa World Cup 2022: अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत लिया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Argentina Wins Fifa World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल अर्जेंटीना ने जीत लिया है। इसपर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने रिएक्शन दिए है। इनमें प्रीटी जिंटा, रणवीर शौरी, गुरु रंधावा और प्रकाश राज शामिल है। 

    फाइनल मैच अर्जेंटीना वर्सेस फ्रांस के बीच कतर में खेला गया

    अभिनेता रणवीर शौरी ने कहा, 'कोई भी जीते यह खेल पैसा वसूल है।'  फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच अर्जेंटीना वर्सेस फ्रांस के बीच कतर में खेला गया। इस मैच को अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में जीता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अर्जेंटीना को बधाई देने वालों का तांता लग गया। कई कलाकारों ने अर्जेंटीना और टीम के कप्तान लियोनेल मेसी को जीत की बधाई दी।

    यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: शाह रुख खान ने 'पठान' का किया प्रमोशन, वेन रूनी के साथ मस्ती करते आए नजर

    बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अर्जेंटीना को जीत की बधाई दी है

    गूगल के हेड सुंदर पिचाई ने भी अर्जेंटीना की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने लिखा है, 'यह अब तक का सबसे अच्छा खेल खेला गया है। अर्जेंटीना और फ्रांस ने बहुत अच्छा खेला।' मैसी से ज्यादा कोई डिजर्व नहीं करता था।' प्रीटी जिंटा ने लिखा था, 'हे भगवान, क्या खेल रहा। बहुत ही जबरदस्त। मेसी के लिए मैं यह चाहती थी। अर्जेंटीना बहुत अच्छा खेला।' इस अवसर पर प्रकाश राज ने भी बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'बहुत अच्छा खेल रहा। अर्जेंटीना बहुत अच्छा खेला। मेसी को बधाई।' वहीं गायक गुरु रंधावा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'अभी क्या हुआ। मेसी बहुत ऊपर चला गया।'

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने लोकसभा सेक्रेटेरिएट से संसद के अंदर शूटिंग की मांगी परमिशन, 'इमरजेंसी' में बनी इंदिरा गांधी

    शाह रुख, दीपिका, रणवीर और कार्तिक जैसे कलाकार मैच देखने कतर पहुंचे थे

    इस बीच फ्रांस के खिलाड़ी ने भी बहुत अच्छा खेल दिखाया। उसकी भी कई लोग सराहना कर रहे हैं। इसके पहले बॉलीवुड के कई कलाकार मैच देखने कतर पहुंचे थे। इनमें शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन जैसे नाम भी शामिल है। वहीं वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने भी मेसी की जीत की कामना की थी।