Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भांजे अरहान की पॉडकास्ट सीरीज में Salman Khan ने ली धांसू एंट्री, मलाइका अरोड़ा का इस बात को लेकर उड़ा मजाक

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 05:01 PM (IST)

    सलमान खान बी टाउन के पॉपुलर एक्टर हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह कई लोगों को लॉन्च करने के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री में कटरीना कैफ स ...और पढ़ें

    अरहान खान पॉडकास्ट 'डंब बिरयानी' में सलमान खान
    अरहान खान पॉडकास्ट 'डंब बिरयानी' में सलमान खान

    HighLights

    1. अरहान खान की पॉडकास्ट सीरीज का टीजर रिलीज
    2. औरी के साथ दिखे सलमान खान
    3. पॉडकास्ट सीरीज में खान परिवार ने ली एंट्री

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स की ही धाक जमी है। किसी के बच्चे फिल्मों में एंट्री ले रहे हैं, तो कोई बिजनेस या पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रख रहा है। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या (Navya Naveli Nanda) 'वॉट द हेल नव्या' से पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। शाह रुख खान के बेटे आर्यन डायरेक्शन में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसी कड़ी में एक और सक्सेसफुल स्टार किड अरहान खान (मलाइका और अरबाज के बेटे) ने अपना खुद का कुछ शुरू किया है।

    सलमान खान के भांजे ने पॉडकास्टिंग में रखा कदम

    अरहान अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने भी पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रखा है। अरहान ने इसका टीजर भी शेयर किया है, जिसमें स्टार स्टडेड खान परिवार के साथ ही मलाइका अरोड़ा और उनकी फीमेल गैंग नजर आ रही है। अरहान इस वीडियो में अपनी मॉम की पिक्चर 'हाउसफुल' के साथ ही कई चीजों के बारे में बात कर रहे हैं।

    'डंब बिरयानी' है अरहान के प्रोजेक्ट का नाम

    अरहान के नए प्रोजेक्ट का नाम है Dumb Biryani। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने आरुष वर्मा और देव रेयानी के साथ हाथ मिलाया है। टीजर में दिखाया गया है कि अरहान यह बताते हैं कि फ्यूचर को लेकर उनके क्या प्लान्स हैं। इसके साथ ही वह कुछ मजेदार किस्से भी शेयर कर रहे हैं। पॉडकास्ट में संजय कपूर की वाइफ महीप भी हैं, जो मलाइका से कह रही हैं कि उनका बेटा अरहान खोया सा है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Arhaan Khan (@iamarhaankhan)

    मलाइका की फिल्म का उड़ा मजाक

    इस टीजर में अरहान कहते हैं कि पॉडकास्ट के लिए लाफिंग गैस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठीक वैसे ही, जैसे 'हाउसफुल' के लिए किया था। फिर वह कहते हैं कि मेकर्स ने शायद असली गैस यूज की होगी क्योंकि उनकी मॉम उस फिल्म में थीं। 

    सलमान खान ने स्टाइल में ली एंट्री

    अरहान से पूछा जाता है कि वह किस चीज पर पॉडकास्ट करना चाहते हैं, तो वह कहते हैं कि उन्हें नहीं पता। फिर पूछा जाता है कि बॉलीवुड में कोई है, जो हेल्प कर सकता है, तब सलमान खान (Salman Khan) एंट्री लेते हैं। इस पॉडकास्ट सीरीज में औरी (Orry) भी नजर आते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor के प्यार को मिली परिवार से हरी झंडी, जल्द ऑफिशियल करेंगी अपना रिलेशन, कौन होगा दूल्गा?