Awarapan 2 के लिए अरिजीत सिंह ने रिटारयमेंट से लिया यू-टर्न, Emraan Hashmi के लिए गाया दर्द भरा गाना?
अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के टाइटल सॉन्ग को लेकर गायक अरिजीत सिंह का नाम चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें

अरिजीत सिंह का गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आवारापन 2 में अरिजीत सिंह का गाना
जनवरी में छोड़ी थी प्लेबैक सिंगिंग
इमरान हाशमी के लिए गाएंगे गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का नाम अक्सर चर्चा में बना रहता है। इस साल की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का एलान करने के बाद भी वह शोबिज की दुनिया में छाए रहते हैं। लेकिन फिलहाल जो खबर सामने आ रही है, उससे यकीनन अरिजीत के फैंस के चेहरे खिल जाएंगे।
बताया जा रहा है कि अरिजीत सिंह ने अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) का एक सैड सॉन्ग गाया है, जिसे मेकर्स जल्द ही रिलीज कर सकते हैं। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं-
आवारापन 2 में अरिजीत सिंह का गाना
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म आवारापन भले ही फ्लॉप रही थी, लेकिन अपने शानदार गीतों की वजह से ये कल्ट फिल्म बनी है। ऐसे में आवारापन 2 के लिए भी मेकर्स गानों में पूरी जान लगा रहे हैं। खासतौर पर निर्माता विशेष भट्ट आवारापन 2 के सभी गानों को लोकप्रिय बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 का गाना Ve Junoon सुनते ही ठनका लोगों का माथा, 11 महीने पहले रिलीज गाने से हुबहू मिलती है धुन?
पिंकविला की रिपोर्ट में अब ये दावा किया जा रहा है कि विशेष ने स्पेशली अरिजीत सिंह से निवेदन किया है कि वह आवारापन 2 का टाइटल सॉन्ग ये आवारापन... (Ye Awarapan) गाएं और प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने वाले अरिजीत ने ऐसा किया भी है और उनकी आवाज में 21 जुलाई को आवारापन 2 को दूसरा गाना रिलीज किया जाएगा।
-1784530135127.jpg)
हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है कि क्या सच में अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट से वापसी करते हुए आवारापन 2 का ये गाना गाया है, या उससे पहले ही वह इसकी रिकॉर्डिंग कर चुके थे। आपका बता दें कि इस साल 27 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए अरिजीत सिंह ने गायिकी से संन्यास का एलान किया था।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी आवारापन 2
फिल्म आवारापन 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म के टीजर और पहले गाने वे जुनून को फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और अब हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है। बता दें कि 14 अगस्त 2026 को आवारापन 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे कई कलाकार मौजूद हैं।