Emraan Hashmi के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज, Awarapan 2 से पहले पार्ट 1 को सिनेमाघरों में किया जाएगा री-रिलीज
इमरान हाशमी की कल्ट फिल्म 'आवारापन' को सिनेमाघरों में री-रिलीज करने की बात सामने आ रही है। इसे सीक्वल से कुछ समय पहले ही रिलीज किया जाएगा। ...और पढ़ें
-1784208374165_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'आवारापन' (Aawarapan) साल 2007 में रिलीज हुई एक आइकॉनिक रोमांटिक क्राइम-एक्शन फिल्म थी। अपनी रिलीज के समय मूवी बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई थी।
हालांकि बाद में मोहित सूरी के शानदार निर्देशन और प्रीतम के बेहतरीन संगीत की बदौलत इसे कल्ट फिल्म का दर्जा मिला। आवारापन को इमरान हाशमी के अब तक के सबसे दमदार अभिनय के तौर पर भी देखा जाता है।
आवारापन 2 ने नजर आएंगी दिशा पाटनी
वहीं अब इसका पार्ट 2 आ रहा है। 'आवारापन 2' इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। इस मूवी में इमरान हाशमी के अपोजिट दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं हम आपके लिए एक और सरप्राइज लाए हैं। जानकारी के मुताबिक,'आवारापन 2' के बड़े पर्दे पर आने से पहले 'आवारापन' का पहला पार्ट फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज होने जा रहा है।
-1784208743499.jpg)
कब री-रिलीज होगी फिल्म?
एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि 'आवारापन 2' की रिलीज से दो हफ्ते पहले, 31 जुलाई 2026 को 'आवारापन' फिर से रिलीज होगी। रिपोर्ट में कहा गया,'आवारापन 31 जुलाई को फिर से रिलीज होगी। अपनी कास्टिंग,सब्जेक्ट, इमोशनल और मास-अपील वाले पलों और सबसे जरूरी, सदाबहार संगीत की वजह से पहले पार्ट की यादें आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। इसी को देखते हुए 'आवारापन 2' की रिलीज से पहले इसे सिनेमाघरों में लाने का फैसला किया गया।'
-1784208774742.jpg)
इन फिल्मों से होगी टक्कर?
अगर 31 जुलाई को 'आवारापन' दोबारा रिलीज होती है,तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर टॉम हॉलैंड और जेंडया स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से होगी। इस बात में कोई शक नहीं कि उस हफ्ते दर्शक हॉलीवुड फिल्म ही देखना पसंद करें। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन' की री-रिलीज को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।