Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Emraan Hashmi का सुपरहिट गाना, 52 साल पहले आई पाकिस्तानी मूवी से किया गया कॉपी, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:10 PM (IST)

    फिल्म 'जहर' का मशहूर गाना असल में 1974 की पाकिस्तानी फिल्म 'ईमानदार' से कॉपी किया गया था। श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया यह गाना आज भी इमरान हाशमी के सि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड पर हॉलीवुड की नकल करने के लिए अक्सर सवाल उठाए जाते हैं और कभी-कभी इसे लेकर कोर्ट केस भी होते हैं। यही बात उनके संगीत के बारे में भी कही जा सकती है।

    नहीं बदले गए गाने के बोल

    प्रीतम जैसे संगीतकार पर अक्सर नकल करने के आरोप लगते रहते हैं। आज हम आपको जिस गाने के बारे में बताने वाले हैं उसे पाकिस्तानी फिल्म से चुराया गया था। कभी-कभी तो उन्होंने गाने के बोल तक नहीं बदले।

    Emraan (9)

    हम बात कर रहे हैं साल 2005 में आई फिल्म 'जहर' (Zeher) के गाने 'अगर तुम मिल जाओ' (Agar Tum Mil Jaao) की। इस गाने को इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और उदिता गोस्वामी पर फिल्माया गया है। ये उस दौर के चार्टबस्टर गानों में से एक था।

    अनु मलिक ने म्यूजिक से किया एक्सपेरिमेंट

    आपको बता दें कि ये कोई ओरिजनल गाना नहीं था बल्कि ये रीमेक सॉन्ग था जिसे श्रेया घोषाल ने गाया था। इस रोमांटिक सॉन्ग का संगीत अनु मलिक ने दिया था और इसके बोल सईद कादरी ने लिखे थे। लेकिन सच तो यह है कि यह एक रीमेक सॉन्ग था ओरिजनल गाना 1974 में तसव्वर खानम ने फिल्म ईमानदार के लिए गाया था। इसके बोल तसलीम फाजली ने लिखे थे, और संगीत नशाद (Nashad) ने दिया था। ईमानदार पाकिस्तान की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

    साल 2005 में अनु मलिक ने लिरिक्स के साथ कोई छेड़छाड़ किए बिना म्यूजिक डालकर इसे फिर से इमरान हाशमी की जहर के लिए रिक्रिएट किया। बहुत से लोग श्रेया घोषाल के गाने को ही ओरिजनल मानते हैं। यह गाना इमरान हाशमी के सिग्नेचर स्टाइल का एक 'पैशनेट लव एंथम'है, जो आज भी लोगों को थिरकने और गुनगुनाने पर मजबूर कर देता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इमरान हाशमी का कल्ट मानसून ट्रैक... हिमेश के 'चटपटे गाने' को Sunidhi Chauhan ने दी आवाज; अब कर रहा जमकर ट्रेंड

    यह भी पढ़ें- 19 सालों से दर्द-ए-दिल बयां कर रहा Emraan Hashmi का गाना, कल्ट निकला ये पुराना सैड सॉन्ग