Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इमरान हाशमी का कल्ट मानसून ट्रैक... हिमेश के 'चटपटे गाने' को Sunidhi Chauhan ने दी आवाज; अब कर रहा जमकर ट्रेंड

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 06:39 PM (GMT+05:30)

    देशभर में भारी बारिश के बीच हिमेश रेशमिया का संगीतबद्ध, इमरान हाशमी पर फिल्माया गया और Sunidhi Chauhan द्वारा  गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ...और पढ़ें

    इंटरनेट पर वायरल हुआ हिमेश-सुनिधि का ये गाना

    इंटरनेट पर वायरल हुआ हिमेश-सुनिधि का ये गाना

    HighLights

    1. हिमेश रेशमिया का गाना इंटरनेट पर वायरल

    2. इमरान हाशमी-तनुश्री दत्ता पर फिल्माया गया मानसून ट्रैक

    3. सुनिधि चौहान ने कल्ट गाने को दी थी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त पूरे देश में हर तरफ भारी बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि कई जगहों पर आसमान से बरसती इस आफत ने परेशान किया है तो कई इसका लुत्फ भी उठा रहे हैं।

    मुंबई के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे गानों पर रीलें बन रही हैं, जिनमें बारिश का जिक्र है और अब लीजिए एक ऐसा ही हिमेश रेशमिया का गाना वायरल हो रहा है।

    कौन सा है वो गाना?

    अब यूं तो हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya Songs) ने कई गाने हिंदी सिनेमा को ऐसे दिए जो भले ही उन्होंने नहीं गाए, लेकिन उन गानों में हिमेश का ही संगीत था और वह गाने देखते ही देखते वायरल हुए। खासकर हिमेश की आवाज और उनके संगीत का तालमेल इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ शानदार रहा है।

    Emraan h

    अब सोशल मीडिया पर हिमेश का संगीतबद्ध और इमरान हाशमी पर फिल्माया गया गाना खूब वायरल हो रहा है। गाने का नाम है 'मर जावां मिट जावां' (Mar Jaawan Mit Jaawan Song)। साल 2005 में आई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' के यूं तो सभी गाने हिट रहे, लेकिन यह गाना भी खूब सुना गया और लोग इस पर जमकर थिरके हैं, जो अब सोशल मीडिया पर बारिश के मौसम जमकर वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    tanushree

    इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा गाना

    यह गाना इमरान हाशमी के साथ-साथ तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) पर भी फिल्माया गया। गाने में इमरान और तनुश्री की कैमिस्ट्री खूब नजर आई। यहां तक कि फिल्म में इमरान-तनुश्री के बोल्ड सीन्स की भी चर्चा हुई। हालांकि इस गाने को बारिश में शूट किया गया। 

    इस गाने को सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) और अभिजीत सावंत (Abhijeet Sawant) ने आवाज दी थी। गाने के लिरिक्स समीर (Sameer) ने लिखे थे और इस गाने के अलावा फिल्म का पूरा संगीत हिमेश रेशमिया ने ही तैयार किया था। सोशल मीडिया पर हिमेश रेशमिया का यह गाना अब ट्रेंड भी कर रहा है।

    आपको बता दें कि, फिल्म 'आशिक बनाया आपने' (Aashiq Banaya Aapne Songs) में इमरान-तनुश्री के बोल्ड सीन्स की खूब चर्चा हुई, यहां तक लोगों ने फिल्म के टाइटल ट्रैक को लेकर भी खूब बातें की थीं। यहां तक गाने को लोग अपने माता-पिता या फैमिली के लोगों के सामने टीवी पर देख तक नहीं सकते थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था।

    यह भी पढ़ें- हिमेश रेशमिया का वो 'चटपटा गाना', Alka Yagnik और उदित नारायण ने दी आवाज; कल्ट गाने पर जमकर बन रहीं Reels

    यह भी पढ़ें- 21 बरस पुराना वो कल्ट गाना, हसीना की हॉटनेस ने मचाया था गदर; छुप-छुपकर देखते थे लोग