विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया फुल स्टॉप

Published: Tue, 27 Jan 2026 08:57 PM (IST)

अरिजीत सिंह के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। 15 साल के करियर में उन्होंने कई ऐसे गाने दिए ...और पढ़ें

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से ली रिटायरमेंट/ फोटो- Instagram

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से ली रिटायरमेंट/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।बॉलीवुड के सबसे फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने फैंस को एक दिल तोड़ने वाली खबर सुनाई है। एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देने वाले अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपने सिंगिंग करियर से संन्यास ले लिया है।

अरिजीत सिंह ने अपना ये फैसला सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंचाया हैं। सिंगर के द्वारा जारी किए गए इस स्टेटमेंट में लिखे शब्दों पर उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

मैं अब कोई भी नया असाइंमेंट नहीं लूंगा- अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए लिखा, "हेलो, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों तक मुझे ढेर सारा प्यार देने के लिए सभी श्रोताओं का धन्यवाद। मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं बतौर प्लेबैक सिंगर अब कोई भी नया असाइंमेंट नहीं लूंगा। मैं इस सफर को यहीं समाप्त कर रहा हूं। ये बहुत ही शानदार जर्नी थी।"

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan के पहले गीत 'मातृभूमि' में हिमेश रेशमिया-अरिजीत सिंह का जादू, खूबसूरत है गाने की धुन

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह के पोस्ट ने तोड़ा फैंस का दिल

अरिजीत सिंह द्वारा जारी किए गए इस बयान को पढ़ने के बाद फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सिंगर ने इतना बड़ा फैसला ले लिया है। एक यूजर ने लिखा, "ये सच नहीं हो सकता, बॉलीवुड के गानों में आपकी आवाज न हो, हम इस बात पर यकीन नहीं कर सकते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "प्लीज अरिजीत सिंह कह दो कि ये सिर्फ एक प्रैंक है और आपकी आईडी हैक हो गई है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "हम आपकी शानदार आवाज को बॉलीवुड में बहुत ही ज्यादा मिस करेंगे सर। जो भी इशू हो, हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही सॉल्व हो जाए।" एक फैन ने लिखा, "पहले जाकिर खान अब अरिजीत भाई चल क्या रहा है ये सब।"

arijit singh 11

अरिजीत सिंह से पहले इन कलाकारों ने लिया ब्रेक

अरिजीत सिंह से कुछ दिन पहले ही नेहा कक्कड़ ने भी कुछ समय के लिए अपनी जिम्मेदारियों और रिश्तों से ब्रेक लेने की बात फैंस के साथ शेयर की थी और कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वह कब लौटेंगी। नेहा कक्कड़ के अलावा कॉमेडियन जाकिर खान ने भी कॉमेडी से 5 साल का ब्रेक लेने की घोषणा की थी, इसका कारण स्वास्थ्य संबंधित चीजें थीं।

2011 में रिलीज हुआ था अरिजीत सिंह का पहला गाना 

आपको बता दें कि अरिजीत सिंह ने पहला गाना 'मर्डर 2' के लिए 2009 में रिकॉर्ड किया था। उन्होंने साल 2011 में रिलीज हुई 'फिर मोहब्बत करने चला है तू' में अपनी आवाज दी थी। गाना ट्रेंड हुआ और अरिजीत सिंह छा गए थे। सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के गानों में भी अरिजीत सिंह की आवाज सुनाई देगी। 

यह भी पढ़ें- मूवी फ्लॉप, गाने हिट... 2025 में इन गानों का रहा दबदबा, सुनते ही गुनगुनाने पर हो जाएंगे मजबूर!

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।