इस स्टारकिड को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे Arijit Singh? डायरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे सिंगर
सिंगिंग की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके अरिजीत सिंह अब नई चुनौती स्वीकार करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के ...और पढ़ें

इस स्टारकिड को अपनी फिल्म से लॉन्च करेंगे अरिजीत सिंह/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर बीते दिनों प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के घोषणा की थी। उन्होंने साफ तौर पर ये कहा था कि वह अपने कमिटमेंट्स पूरे करने के बाद कोई भी नया असाइंमेंट नहीं उठाएंगे।
वहीं दूसरी तरफ ये खबर आई कि सिंगिंग से ब्रेक लेकर अब अरिजीत सिंह फिल्ममेकिंग पर फोकस करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'चन्ना मेरेया' सिंगर जल्द ही डायरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे और एक नए स्टारकिड को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। कौन है वह स्टारकिड जिसे लॉन्च करने का जिम्मा अरिजीत सिंह ने उठाया है, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
इस स्टारकिड को मिला टैलेंटेड सिंगर का साथ
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे है, लेकिन उसके संगीत पर नहीं, बल्कि कहानी पर। उनके सूत्रों के मुताबिक, अरिजीत सिंह काफी समय से डायरेक्शन करना चाहते थे, लेकिन इसके लिए उन्हें समय देना था और काफी मेहनत करनी थी। हालांकि, उनके पास कई बड़े गानों के ऑफर थे, जिसकी वजह से वह ये नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, अब उन्होंने सभी चीजों को साइड करके फिल्ममेकर की ड्यूटी संभालने का फैसला किया है। उन्होंने ये भी बताया कि उनका प्लेबैक सिंगिंग से ये ब्रेक परमानेंट नहीं है।
यह भी पढ़ें- Border 2 की वजह से Arijit Singh ने लिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास? भूषण कुमार ने अफवाहों पर लगाया पूर्णविराम
इस रिपोर्ट में ही ये दावा भी किया गया कि अरिजीत सिंह की फिल्म से नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेटी 'शोरा' बॉलीवुड में कदम रखेंगी। ये उनकी डेब्यू फिल्म होगी। हालांकि, अरिजीत और नवाजुद्दीन की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
खबरें और भी
इतनी है नवाजुद्दीन बेटी शोरा सिद्दीकी की उम्र
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा सिद्दीकी की उम्र की बात करें तो वह 15 साल की हैं। फिलहाल वह लंदन में अभिनय की शिक्षा ले रही हैं। बीते दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक सीन परफॉर्म कर रही हैं। जुलाई में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी का ये वीडियो वायरल हुआ था। उनकी परफॉर्मेंस को फैंस ने काफी सराहा था और भविष्य में उन्हें बड़ी एक्ट्रेस बनने की दुआएं दी।