विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 की वजह से Arijit Singh ने लिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास? भूषण कुमार ने अफवाहों पर लगाया पूर्णविराम

Published: Thu, 29 Jan 2026 10:10 AM (IST)

अरिजीत सिंह की सुरीली आवाज को सुनते हुए फैंस को 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं। जब सिंगर ने ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 के निर्माता ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram

बॉर्डर 2 के निर्माता ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के निर्णय से फैंस काफी हैरान हो गए थे। हर कोई ये जानना चाह रहा था कि अचानक 'बॉर्डर 2' सिंगर ने इस तरह का निर्णय क्यों लिया है। उनकी घोषणा के बाद से ही तरह-तरह के दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं।

कुछ यूजर्स इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के बाद ही अरिजीत ने ये डिसीजन क्यों लिया। वहीं कुछ ने ये भी दावा किया है कि 'बॉर्डर 2' की वजह से अरिजीत सिंह ने ऐसा किया। बॉर्डर 2 को लेकर किए जा रहे दावों पर अब फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। 

क्या बॉर्डर 2 की वजह से अरिजीत ने लिया फैसला?

अरिजीत सिंह ने सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' के पॉपुलर गाने 'घर कब आओगे' के रीमेक में अपनी आवाज दी है। उनके साथ इस गाने को विशाल मिश्रा, दिलजीत दोसांझ और सोनू निगम ने भी गाया है। सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि अरिजीत सिंह से बॉर्डर 2 में जबरदस्ती गाना गवाया गया है।

यह भी पढ़ें- Arijit Singh Net worth: करोड़ों का घर और लग्जरी कारें... कितने करोड़ के मालिक हैं अरिजीत सिंह?

सोशल मीडिया पर हलचल तब शुरू हुई, जब रेडिट का एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें लिखा था, "अगर सच है, तो ये बताओ कि बॉर्डर 2 के म्यूजिक प्रोग्राम में अरिजीत सिंह क्यों नहीं थे? ये मूव सोनू निगम के लिए फायदेमंद था, यहां तक कि टी-सीरीज ने आदित्य रिखरी को ज्यादा प्रमोट किया।" इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी बॉर्डर 2 से जुड़े सारे डॉट्स कनेक्ट करना शुरू कर दिया।

redit post

बॉर्डर 2 को लेकर उड़ी अफवाहों पर भूषण कुमार का जवाब

अरिजीत सिंह के  प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ठीकरा बॉर्डर 2 के मेकर्स पर फोड़ा गया, जिसके बाद फिल्म के निर्माता भूषण कुमार शांत नहीं रहे और सोशल मीडिया पर उड़ रही सभी अफवाहों को पूरी तरह से गलत बताया। भूषण कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा, "ये सभी बकवास बाते हैं।"

arijit singh bhushan kumar

आपको बता दें कि 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फैंस को नए साल की बधाई देते हुए बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की घोषणा की थी। सिंगर के इस निर्णय पर श्रेया घोषाल से लेकर उदित नारायण और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई लोगों ने रिएक्ट किया।

यह भी पढ़ें- संन्यास लेने के बाद क्या है Arijit Singh का नया प्लान? पॉलिटिकल पार्टी लॉन्च करेंगे सिंगर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।