सिंगिंग छोड़कर इस फील्ड में किस्मत आजमाने निकले Arijit Singh, फ्यूचर प्लान्स का हो गया खुलासा
कई सोलफुल गाने देने वाले सिंगर अरिजीत सिंह ने जब प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की थी, तो उनके चाहने वालों के चेहरे पर उदासी छा गई है। इंडस्ट् ...और पढ़ें

अरिजीत सिंह इस फील्ड में करने जा रहे हैं डेब्यू? फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह के 'प्लेबैक सिंगिंग' छोड़ने के फैसले से न सिर्फ उनके फैंस का दिल टूटा, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भी गहरा झटका लगा। श्रेया घोषाल से लेकर उदित नारायण सहित कई सितारों ने उनके इस फैसले पर रिएक्ट किया है।
हालांकि, इस बैड न्यूज के साथ-साथ अरिजीत सिंह को लेकर एक गुड न्यूज भी सामने आई है, जो फैंस के चेहरों की खोई मुस्कान को वापिस ले आएगी। अरिजीत सिंह सिंगिंग से दूरी बनाने के बाद अब किस फील्ड में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं, इसका खुलासा हो गया है।
हालांकि, इस बैड न्यूज के साथ-साथ अरिजीत सिंह को लेकर एक गुड न्यूज भी सामने आई है, जो फैंस के चेहरों की खोई मुस्कान को वापिस ले आएगी। अरिजीत सिंह सिंगिंग से दूरी बनाने के बाद अब किस फील्ड में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं, इसका खुलासा हो गया है।
अरिजीत सिंह लेंगे एक नई चुनौती?
अपनी मधुर आवाज से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले अरिजीत सिंह ने एक्स पोस्ट में ये तो क्लियर कर दिया था कि वह किसी भी चीज से जल्दी बोर हो जाते हैं और नई चीज तलाशते हैं। वह क्या नया काम करेंगे इसका फैसला सिंगर कर चुके हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत सिंह अपनी डेब्यू फिल्म में बिजी हैं। वह म्यूजिशियन के बाद अब डायरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे।
रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि अरिजीत सिंह एक लंबे समय से निर्देशक की कुर्सी संभालने के लिए उत्सुक हैं। उसके लिए सिंगर को समय देना पड़ेगा और मेहनत दोनों भरपूर करनी पड़ेगी। उनके पास सिंगिंग के इतने ज्यादा ऑफर्स थे, जिसकी वजह से वह यह नहीं कर पा रहे थे। अब वह अपनी डायरेक्टर की ड्यूटी संभालेंगे, जिसके लिए उन्होंने साल भर का ब्रेक लिया है।
![arijit singh retirement from singing]()
अरिजीत सिंह ने कुछ समय के लिए लिया है ब्रेक?
फैंस लगातार ये सोचकर परेशान हो रहे थे कि अब उन्हें अपने पसंदीदा सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज सुनने को नहीं मिलेगी। हालांकि, इन रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि उनका गायिकी से लिया गया ये 'रिटायरमेंट' टेम्परेरी है। इन रिपोर्ट्स पर अभी तक अरिजीत सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अरिजीत सिंह के सिंगिंग करियर के बारे में बात करें, उन्होंने रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से शुरुआत की थी, जिसमें वह टॉप 6 में पहुंचे थे। उन्होंने शुरुआती दौर में प्रीतम दा से लेकर शंकर एहसान लॉय और विशाल शेखर के साथ बतौर असिस्टेंट काम किया। उनको बॉलीवुड में पहला बड़ा ब्रेक साल 2011 में गाने 'फिर मोहब्बत करने चला है तू' से मिला था।
