Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उसने सब देख लिया...' Arijit Singh के रिटायरमेंट की घोषणा पर बोले उदित नारायण

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 05:12 PM (IST)

    पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को चौंका दिया है। उनके इस फैसले पर उदित नारायण और अन्य ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके इस फैसले ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को चौंकाकर रख दिया है। अरिजीत का कहना है कि अब वो आगे कोई नया प्लेबैक सिंगिंग का प्रोजेक्ट नहीं लेंगे।

    उदित बोले - 'हमेशा हमारे दिल में'

    वहीं इस मामले में उदित नारायण ने रिएक्ट किया है। स्क्रीन से बातचीत में उदित नारायण ने कहा, “अरिजीत ने बहुत कम समय में शानदार काम किया है। पुरस्कार, पहचान, प्रसिद्धि, धन और मंच पर प्रशंसा, उन्होंने हर चीज को टॉप पर देखा है। संन्यास लेना उनका अपना फैसला है, लेकिन वे संगीत नहीं छोड़ेंगे। यह उनकी पसंद है, उनका काम लोगों के दिलों में बसा हुआ है और हमेशा रहेगा।”

    यह भी पढ़ें- Arijit Singh के रिटायरमेंट के बीच वायरल हुआ उनका 21 साल पुराना वीडियो, बोले चूड़िया पर डांस करते आए नजर

    अन्य सिंगर्स ने भी जताई हैरानी

    इसके अलावा कई सिंगर्स और म्यूजिक कंपोजर्स ने भी इस पर रिएक्ट किया है। अमाल ने लिखा, “यह सुनकर मैं बहुत हैरान हूं… मुझे समझ नहीं आ रहा, लेकिन मैं आपके फैसले का सम्मान करता हूं! बस इतना जान लीजिए कि मैं अरिजीत सिंह का प्रशंसक था, हूं और हमेशा रहूंगा। अगर यही अंतिम फैसला है, तो इसमें कोई शक नहीं कि आपके बिना फिल्म संगीत कभी वैसा नहीं रहेगा, मेरे भाई। आपके युग में जन्म लेने के लिए आभारी हूं।” बी प्राक ने लिखा, “फैन फॉर लाइफ।”

    वहीं हिंदुस्तान टाइम्स ने अरिजीत के करियर पर एक और अपडेट दिया है। उनका कहना है कि अरिजीत ने सालभर का ब्रेक लिया है और वो बहुत जल्द डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- 2 साल तक अटका रहा था Arijit Singh का पहला गाना, 5 मिनट 49 सेकंड का गाना आज भी सुपरहिट

    खबरें और भी