Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Arijit Singh के रिटायरमेंट के बीच वायरल हुआ उनका 21 साल पुराना वीडियो, बोले चूड़िया पर डांस करते आए नजर

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 04:32 PM (GMT+05:30)

    अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को इंस्टाग्राम पर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की, जिससे उनके प्रशंसक निराश हुए। उन्होंने कहा कि अब वह प्लेबैक सिं ...और पढ़ें

    अरिजीत सिंह का पुराना वीडियो हुआ वायरल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    अरिजीत सिंह का पुराना वीडियो हुआ वायरल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को एक इंस्टा पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। इस खबर ने उनके फैंस को काफी निराश किया। वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके गाने को फिर से बेशुमार प्यार मिलने लगा।

    प्रतियोगी के तौर पर आए थे सिंगर

    अरिजीत ने बताया कि अब वो प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नए प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे। इस बीच 21 साल पुराना उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अरिजीत 2005 में रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में एक प्रतियोगी के तौर पर आए थे। वायरल क्लिप में अरिजीत अपने साथ कंटेस्टेंट रूपरेखा बनर्जी और शमित त्यागी के साथ परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 38 साल की उम्र में Arijit Singh ने क्यों सिंगिंग करियर को कहा अलविदा? वजह जान लगेगा 440 वोल्ट का झटका

    ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे एक्टर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'बोले चूड़ियां' पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वहीं करण जौहर, जावेद अख्तर और शंकर महादेवन जज की भूमिका में नजर आए।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by The Arijitians (@the_arijitians__)

    इंस्टा पर अरिजीत ने क्या किया था पोस्ट?

    अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए अरिजीत सिंह ने लिखा, "हैलो, आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से दर्शकों के तौर पर आप सबने जो मुझे प्यार दिया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इस पेशे को अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।"

    अरिजीत सिंह को बॉलीवुड में कई इमोशनल गीत गाने के लिए जाना जाता है। इनमें 'आशिकी 2', 'तुम ही हो', 'चन्ना मेरेया' (ऐ दिल है मुश्किल), 'फिर भी तुमको चाहूंगा' (हाफ गर्लफ्रेंड) और 'हवाएं' (जब हैरी मेट सेजल) जैसे गाने शामिल हैं। उन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा 2025 में उन्हें पद्म श्री भी मिला था।

    यह भी पढ़ें- Arijit Singh की रिटायरमेंट पर आया श्रेया घोषाल का रिएक्शन, बोलीं- 'एक युग का अंत नहीं'

    खबरें और भी