Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    38 साल की उम्र में Arijit Singh ने क्यों सिंगिंग करियर को कहा अलविदा? वजह जान लगेगा 440 वोल्ट का झटका

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 12:50 PM (IST)

    सिंगर अरिजीत सिंह ने 38 साल की कम उम्र में करियर के पीक पर प्लेबैक सिंगिंग क्यों छोड़ी, ये सवाल कल से ही फैंस को काफी परेशान कर रहा है। अब इस सवाल का ज ...और पढ़ें

    अरिजीत सिंह ने खुद बताई प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह/ फोटो- Instagram

    अरिजीत सिंह ने खुद बताई प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की थी। उनके इस फैसले से फैंस का दिल टूट गया था और हर कोई हैरान रह गया था।

    दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके सिंगर ने महज 38 साल की उम्र में करियर के पीक पर इतना बड़ा डिसीजन क्यों लिया, ये सवाल कई फैंस के मन में उठ रहा था। सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर्स की लिस्ट में शुमार अरिजीत सिंह ने अचानक क्यों ऐसा निर्णय लिया, इसकी असली वजह सामने आ गई हैष 

    अरिजीत सिंह ने खुद फैंस को बताई वजह 

    सोशल मीडिया पर कई स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिनमें यह दावा किया गया है कि अरिजीत सिंह ने अपने पर्सनल 'एक्स' (X) अकाउंट से यह पोस्ट किया है। इस स्टेटमेंट में अरिजीत ने बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह बताई है। 

    यह भी पढ़ें- Arijit Singh से पंगे पर Salman Khan ने मानी थी गलती, सिंगर के रिटायरमेंट से पहले दिया था बयान

    इस पोस्ट में अरिजीत सिंह ने लिखा है, "ऐसा करने के पीछे कोई एक वजह नहीं है। कई कारण हैं और मैं ये लंबे समय से करने की कोशिश कर रहा था। फाइनली अब मैं वह हिम्मत जुटा पाया हों। एक कारण तो बहुत ही सिंपल है कि मैं चीजों से बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं, इसलिए मैं एक ही गाने के अरेंजमेंट्स बदलता रहता हूं और स्टेज पर परफॉर्म करता हूं। तो सच यही है कि मैं बोर हो गया था।"

    खबरें और भी

    arijit singh career

    अरिजीत सिंह के नाम से वायरल हो रहे इस पोस्ट में आगे लिखा है, "मुझे कुछ अलग म्यूजिक करना है, ताकि मैं जी सकूं। दूसरा कारण यह है कि मैं कई दूसरे सिंगर्स को सुनना चाहता हूं, जो मुझे असली मोटिवेशन दें।"

    arijit singh 111

    अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए लिखी थी ये बात

    सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' गाने के रिलीज के एक दिन बाद ही अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। उन्होंने 27 जनवरी को एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "आप सबको हैप्पी न्यू ईयर। इतने सालों तक मुझे ढेर सारा प्यार देने के लिए आपका धन्यवाद। मुझे ये अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं कोई भी नया असाइंमेंट नहीं लूंगा, क्योंकि मैं प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहा हूं, ये सफर बहुत ही अच्छा था।"

    अरिजीत सिंह

    सिंगर ने आगे लिखा, "भगवान की कृपा मुझपर हमेशा बनी रही है। मैं एक अच्छे म्यूजिक का फैन हूं और भविष्य में भी मैं और अच्छा सीखूंगा और एक छोटे से आर्टिस्ट के रूप में काम करता रहूंगा। आप सबके सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मेरे अभी भी कुछ कमिटमेंट्स बाकी हैं, जो मैं खत्म करूंगा, वह शायद आपको इस साल सुनने को मिलेंगे। मैं बस ये क्लियर करना चाहता हूं कि मैं म्यूजिक बनाना कभी बंद नहीं करूंगा।"

    यह भी पढ़ें- Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया फुल स्टॉप