YouTube पर टॉपर निकला Arijit Singh का ये गाना, मिले हैं 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज
Arijit Singh Retirement: हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह ने गायिकी से संन्यास का एलान कर दिया है। इस बीच हम आपको उनके एक ऐसे बेस्ट सॉन्ग के ...और पढ़ें
-1769527231396_m.webp)
अरिजीत सिंह का ये गाना है पॉपुलर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
यूट्यूब पर छाया अरिजीत सिंह का ये गाना
एक बिलियन से ज्यादा व्यूज लेकर रचा इतिहास
इस फिल्म से नाता रखता है गायक का ये सॉन्ग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मॉर्डन एरा के सुरों के सरताज अरिजीत सिंह को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने सिंगिंग करियर से संन्यास लेने का एलान किया है। 15 साल के गायिकी के शानदार करियर के बाद अब उन्होंने इस पर पूर्णविराम लगा दिया है।
इस मौके पर हम आपको अरिजीत सिंह के उस लोकप्रिय गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल हुए हैं। अरिजीत सिंह का ये गाना सुनने के बाद आपके दिल को भी सुकून मिलेगा। आइए जानते हैं कि गायक का वह सॉन्ग कौन सा है।
यूट्यूब पर टॉपर निकला अरिजीत सिंह का ये गाना
गायक अरिजीत सिंह के जिस गीत के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह 7 साल पहले रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर मूवी से नाता रखता है। उस मूवी का निर्देशन डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया था, जबकि लीड रोल में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत शामिल रहे।
-1769528824561.jpg)
यह भी पढ़ें- Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया फुल स्टॉप
अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात 2019 में रिलीज होने वाली फिल्म छिछोरे की बात की जा रही है। फिल्म छिछोरी की कहानी की तरह उसका खैरियत (Khairiyat) सॉन्ग भी काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ। सिंगर अरिजीत सिंह ने खैरियत को अपनी मधुर आवाज में गाकर इसे हमेशा के लिए अमर कर दिया।
खबरें और भी

टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर इस गीत को 6 साल पहले अपलोड किया गया था। तब से लेकर अब तक अरिजीत सिंह के खैरियत गाने पर 1.2 बिलियन व्यूज आ चुके हैं। इतना ही नहीं 8.2 मिलियन लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस तरह से आप कह सकते हैं कि यूट्यूब पर अरिजीत सिंह का ये गाना टॉपर बना हुआ है।
अरिजीत सिंह पूरे करेंगे अधूरे काम
मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अरिजीत सिंह ने गायिकी से संन्यास का आधिकारिक एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि जो भी उनके अधूरे काम हैं, उन्हें वह पहले पूरा करेंगे। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान में अरिजीत ने कई गाने गाए हैं, जिनका रिलीज होना अभी बाकी है।