Arijit Singh की रिटायरमेंट पर आया श्रेया घोषाल का रिएक्शन, बोलीं- 'एक युग का अंत नहीं'
सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को प्लबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का एलान कर दिया। अब इस मामले को लेकर बी टाउन की फेमस गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी प्रतिक्र ...और पढ़ें
-1769588831645_m.webp)
श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अरिजीत सिंह ने गायिकी से लिया संन्यास
श्रेया घोषाल ने ऐसे दी अपनी प्रतिक्रिया
अरिजीत को लेकर क्या बोलीं श्रेया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को देर शाम अपने शानदार सिंगिंग करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया। गायक ने अचानक से प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का एलान हर किसी को हैरान कर दिया। तमाम सेलेब्स और फैंस उनको आने वाले भविष्य के लिए बधाइयां दे रहे हैं, तो एक तबका अरिजीत की रिटायरमेंट से मायूस है।
इस बीच अरिजीत की साथी सिंगर श्रेया घोषाल ने उनकी रिटायरमेंट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे एक युग का अंत नहीं कहा है। आइए जानते हैं के श्रेया ने इस मामले को लेकर क्या कहा है।
अरिजीत के संन्यास पर बोलीं
सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मंगलवार देर रात प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की। उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर श्रेया घोषाल ने अपना रिएक्शन दिया और लिखा-
यह भी पढ़ें- 38 साल की उम्र में Arijit Singh ने क्यों सिंगिंग करियर को कहा अलविदा? वजह जान लगेगा 440 वोल्ट का झटका

ये उनके (अरिजीत सिंह) करियर के एक नए दौर का आगाज है। मैं यह सुनने, देखने और अनुभव करने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि यह जीनियस आगे क्या कमाल करेगा। मैं इसे कभी भी एक युग का अंत नहीं कह सकती। अरिजीत जैसे काबिल कलाकार को पारंपरिक तरीकों या फॉर्मूलों में बांधा नहीं जा सकता और उन्होंने उन्हें और ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
-1769590730049.jpg)
इस तरह से श्रेया घोषाल ने अरिजीत सिंह की संन्यास को लेकर अपनी राय रखी है। श्रेया के बयान से साफ होता है कि अभी अरिजीत में बहुत कुछ बाकी है और आने वाले दिनों में वह कई कारनामे करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि बतौर सिंगर अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की जोड़ी काफी सफल रही है और इन दिनों मिलकर कई बेहतरीन गानों की अपनी आवाज दी है।
खबरें और भी
श्रेया और अरिजीत के बेस्ट सॉन्ग
गौर किया जाए श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह के ड्यूट की तरफ तो इन दोनों के बेस्ट सॉन्ग की लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन उनमें से कुछ चुनिंदा गीतों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं-
तेरे हवाले... (लाल सिंह चड्ढा)
तुम क्या मिले... (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
मनवा लागे... (हैप्पी न्यू ईयर)
रात भर... (हीरोपंती)
वे कमलेया... (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
यह भी पढ़ें- Arijit Singh से पंगे पर Salman Khan ने मानी थी गलती, सिंगर के रिटायरमेंट से पहले दिया था बया