Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिटायरमेंट के बाद पार्टी करते दिखे Arijit Singh, अनुष्का शंकर के कॉन्सर्ट में किया परफॉर्म, Video Viral

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 12:26 PM (GMT+05:30)

    सिंगर अरिजीत सिंह ने गायकी से संन्यास की घोषणा के बाद कोलकाता में अनुष्का शंकर के कॉन्सर्ट में पार्टी करते और परफॉर्म करते दिखे। इसके अलावा उन्होंने य ...और पढ़ें

    संन्यास के बाद पार्टी करते दिखे अरिजीत सिंह, अनुष्का शंकर के कॉन्सर्ट में किया परफॉर्म

    संन्यास के बाद पार्टी करते दिखे अरिजीत सिंह, अनुष्का शंकर के कॉन्सर्ट में किया परफॉर्म

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. हाल ही में सिंगर अरिजीत सिंह ने एक ऐसा एलान किया, जिसे सुनने के बाद करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। दरअसल अरिजीत ने ये एलान किया कि वो सिंगिंग के करियर से संन्यास ले रहे हैं। सभी के मन में ये सवाल आया कि आखिरी अरिजीत को अचानक से हुआ क्या? इसके बाद कई तरह की खबरें आईं कि, अरिजीत सिंह पॉलिटिक्स ज्वॉइन कर रहे हैं। अब राजनीति का पता नहीं पर हां, फिलहाल हमें पार्टी का पता जो आजकल अरिजीत कर रहे हैं।

    पार्टी करने नजर आए अरिजीत सिंह

    सिंगर अरिजीत सिंह को हाल ही में पार्टी करते हुए देखा गया है। दरअसल हाल ही में अरिजीत को मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर के कॉन्सर्ट में देखा गया है। ये कॉन्सर्ट कोलकाता में चल रहा था, जहां अरिजीत सिंह दिखे हैं। अनुष्का शंकर के दोस्तों के साथ अरिजीत ने भी उन्हें ज्वॉइन किया और उनके साथ इस पार्टी में शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे पता है Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग क्यों छोड़ी'? पलाश सेन ने किया खुलासा

     WhatsApp Image 2026-02-09 at 10.42.58 PM

    अनुष्का (Anoshka Shankar) ने पार्टी के इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, अरिजीत खूब खिलखिलाते हुए नजर आ रहे हैं। यहां अरिजीत अनुष्का से जैसे ही मिले तो उन्हें सीधा जाकर हग भी करते हैं। इसके साथ ही अरिजीत ने भी सोशल मीडिया पर ही अनुष्का का धन्यवाद भी किया है। इंस्टा स्टोरी में अरिजीत ने ये पोस्ट शेयर किया है।

     

    वैसे सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि इस कॉन्सर्ट में अरिजीत की सरप्राइज एंट्री तब और खास बन गई जब उन्होनें स्टेज पर जाकर अनुष्का शंकर के साथ परफॉर्म किया। खुद अरिजीत यहां अनुष्का के सितार की धुनों से अपनी आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध करते दिखे, जिसके वीडियोज अब वायरल हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-02-09 at 10.42.57 PM

    रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह से मिले आमिर खान

    आपको बता दें कि 27 जनवरी को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने एलान किया था कि वो सिंगिंग करियर से संन्यास ले रहे हैं। हाल ही में आमिर खान (Aamir Khan) ने भी बताया कि आखिर क्यों अरिजीत से मिले थे। जर्नलिस्ट सुभाष के. झा से खास बातचीत करते हुए आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मिलने के लिए उनके घर जाने की वजह बताते हुए ये क्लियर किया कि उनका उद्देश्य सिंगर को वापसी के लिए मनाना नहीं था।

    amir

    दरअसल अरिजीत को आमिर मनाने गए थे ताकि वो बेटे जुनैद की फिल्म में गाना गा सकें। आमिर के बेटे जुनैद 'एक दिन' में दिखेंगे, जिसमें पांच गाने हैं और इन पाचों गानों को अरिजीत ने अपनी आवाज दी है। इसीलिए आमिर अरिजीत सिंह से मिलने पहुंचे थे।

    अरिजीत ने अपने करियर की शुरूआत एक छोटे से रियलिटी शो से की थी। इसके बाद उन्हें असली पहचान फिल्म 'मर्डर 2' के गाने 'फिर मोहब्बत करने चला है तू' से मिली थी। इसके बाद अरिजीत ने बैक-टू-बैक कई ब्लॉकबस्टर गाने गाए। अरिजीत ने अपने करियर में करीब 700 से ज्यादा गाने गाए हैं।

    यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद Arijit Singh ने दी पहली परफॉर्मेंस , इंटरनेट पर दिल जीत रहा सिंगर का वीडियो