कार्तिक आर्यन का 'अरिजीत प्रेम', सोनू निगम को किया अनदेखा? भूल-भुलैया 3 के सेट पर सिंगर्स को लेकर हुई थी खींचातानी
गायक सोनू निगम ने भूल भुलैया 3 का मेरा ढोलना 3.0 गीत गाया था। अब इस गीत के म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने खुलासा किया है कि मूवी की टीम के कुछ लोग इस गान ...और पढ़ें
-1770115841716_m.webp)
सोनू निगम और अरिजीत सिंह (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
मेरा ढोलना 3.0 सोनू निगम का शानदार सॉन्ग
अरिजीत सिंह को देना चाहते थे ये गीत
संगीतकार अमाल मलिक ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 का मेरा ढोलना 3.0 गाना गायक सोनू निगम ने गाया था। जिस सादगी से उन्होंने इस गीत को अपनी मधुर आवाज में गाया, वह हर किसी के दिल को छू गया।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूवी की टीम के कुछ लोग ये नहीं चाहते थे कि भूल भुलैया 3 का ये कल्ट गीत सोनू निगम गाएं, उनकी जगह पर अरिजीत सिंह का डिमांड काफी तेज थी। इस मामले को लेकर मेरे ढोलना 3.0 के संगीतकार अमाल मलिक ने हाल ही में हैरान करने वाला खुलासा किया है।
अमाल मलिक का खुलासा
बिग बॉस 19 से फैंस के दिलों में खास पहचान बनाने वाले संगीतकार अमाल मलिक को भला कौन नहीं जानता। अपने करियर में उन्होंने कई शानदार गीतों का संगीत तैयार किया है। उनमें से एक भूल भुलैया 3 का मेरा ढोलना 3.0 भी शामिल रहा। जिसको लेकर अमाल ने शॉकिंग खुलासा किया है। हाल ही में पिंकविला संग बातचीत में संगीतकार अमाल मलिक ने कहा है-

यह भी पढ़ें- 'मुझे पता है Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग क्यों छोड़ी'? पलाश सेन ने किया खुलासा
मौजूदा समय में बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री मुश्किल दौर से गुजर रही है। आज के वक्त में कंपोजर्स को अपनी पसंद से सिंगर्स चुनने की पूरी आजादी नहीं है। अगर कंपोजर्स सिंगर्स चुनने के बारे में प्रोडक्शन टीम या लेबल के फैसले से सहमत नहीं होते हैं, तो उन्हें कभी-कभी बदल दिया जाता है।
खबरें और भी

मैं मेरा ढोलना 3.0 की मेकिंग के दौरान सोनू निगम को सिंगर के तौर पर फाइनल कर चुका था। क्योंकि मेरा मानना है कि देश में उनसे बेहतर क्लासिक म्यूजिक प्रतीक और कोई नहीं है। भूषण कुमार सर मान गए थे। एएनआर मान गए थे। डायरेक्टर मान गए थे। मार्केटिंग टीम से कोई आया और एक्टर की टीम से मैनेजर बोलता है- जो फिर सुझाव दे रहे हैं, 'हमें अरिजीत सिंह के साथ क्यों नहीं जाना चाहिए। हमें विशाल मिश्रा के साथ नहीं जाना चाहिए। ये तीनों मेरे भी फेवरेट हैं। लेकिन वे नहीं चाहते थे कि मेरे ढोलना 3.0 को सोनू निगम गाए।
कार्तिक की तरफ इशारा
इस तरह से इशारों ही इशारों में अमाल मलिक ने ये बताया है कि कार्तिक आर्यन भी इस गीत के लिए सोनू निगम के पक्ष में नहीं थे। उनके अनुसार अरिजीत इस गाने को गाने के लिए परफेक्ट थे। लेकिन जिस तरह से सोनू ने मेरे ढोलना 3.0 को गाया, वह वाकई काफी शानदार रहा।