Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या Arijit Singh से उनका फैसला बदलवा पाएंगे Aamir Khan? इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स ने लगाया अंदाजा

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 01:39 PM (IST)

    अरिजीत सिंह से मिलने के लिए हाल ही में आमिर खान (Aamir Khan) वेस्ट बंगाल उनके घर पहुंचे। इस दौरान वह आमिर खान जियागंज में पतंगबाजी करते हुए दिखाई दिए। ...और पढ़ें

    अरिजीत सिंह से मिलने पहुंचें आमिर खान/ फोटो- Instagram

    अरिजीत सिंह से मिलने पहुंचें आमिर खान/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 27 जनवरी को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने प्लेबैक बॉलीवुड सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उनके इस फैसले को जानकर म्यूजिक से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक काफी हैरान थी।

    विशाल भारद्वाज ने जहां सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनसे अपना रिटायरमेंट वापस लेने की गुजारिश की, तो वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान भी सिंगर के इस फैसले को बदलने के लिए उनके घर मुर्शिदाबाद के जियागंज पहुंचे हैं, जिसके कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

    अरिजीत सिंह के साथ मिलकर उड़ाई पतंग?

    माय कोलकाता नामक एक इंस्टाग्राम पेज पर आमिर खान के कई वीडियोज शेयर किए गए हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। पहली वीडियो में आमिर खान अपनी कार से उतरकर कुछ लोगों से हाथ मिला रहे और पैपराजी को हाय कर रहे हैं। वहीं, दूसरी वीडियो वीडियो में आमिर खान जैसे ही एयरपोर्ट से निकले और कार में बैठे, तो फोटोग्राफर्स उनकी एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Arijit Singh ने वैलेंटाइन वीक से पहले दिया तोहफा, O' Romeo का रोमांटिक सॉन्ग 'इश्क का फीवर' आउट

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by The Telegraph My Kolkata (@my.kolkata)

     Video Credit- My Kolkata

    एक और वीडियो कलकत्ता टाइम्स ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आमिर खान को अरिजीत सिंह के घर जियागंज में पतंगबाजी करते हुए स्पॉट किया गया। वह अपने क्रू के साथ उस मोमेंट को शूट करते हुए दिखाई दिए। अरिजीत सिंह ने जब आमिर खान को शूटिंग करते हुए देखा तो वह फ्रेम से बाहर हो गए। 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by The Telegraph My Kolkata (@my.kolkata)

     Video Credit- My Kolkata

    अरिजीत सिंह का फैसला बदल पाएंगे आमिर खान?

    इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि आमिर खान का जियागंज का 2 दिन का ट्रिप है, जहां वह कथित तौर पर अरिजीत सिंह के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि, अरिजीत या आमिर खान में से किसी ने भी सिंगर के रिटायरमेंट के बाद साथ में काम करने को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

    खबरें और भी

    आमिर खान के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "ये शायद अरिजीत सिंह को प्लेबैक सिंगिंग करने के लिए दोबारा कन्वेंस करने गए हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आमिर गए हो तो उन्हें वापस लेकर ही आना।" 

    यह भी पढ़ें- Arijit Singh Last Song: सलमान खान के लिए अरिजीत सिंह ने गाया आखिरी गाना, YouTube पर मिले 20 मिलियन व्यूज