Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Arijit Singh ने वैलेंटाइन वीक से पहले दिया तोहफा, O' Romeo का रोमांटिक सॉन्ग 'इश्क का फीवर' आउट

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 05:47 PM (IST)

    Arijit Singh New Song: अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लैबेक सिंगिंग से रिटायरमेंट का एलान करके सबको चौंका दिया। वहीं अब वैलेंटाइन वीक से पहले उनका एक नया ...और पढ़ें

    अरिजीत सिंह का नया गाना रिलीज

    अरिजीत सिंह का नया गाना रिलीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बेहतरीन प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ दिन पहले रिटायरमेंट का अनाउंस करके फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि अब वे किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में नहीं लेंगे। हालांकि सिंगर ने ये नहीं बताया कि वे आगे क्या करने वाले हैं। लेकिन बतौर प्लेबैक सिंगर अब वे गाना नहीं गाएंगे।

    अरिजीत का नया गाना रिलीज

    हालांकि रिटायरमेंट के बाद उनका पहला गाना रिलीज हो गया है जिसमें आप अरिजीत की आवाज को एंजॉय कर सकते हैं। यह गाना है शाहिद कपूर की ओ रोमियो का इश्क का फीवर जो कि शाहिद और तृप्ति पर फिल्माया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'संन्यास वापस लो', O Romeo के डायरेक्टर ने Arijit Singh के रिटायरमेंट के बाद शेयर किया दिल छूने वाला वीडियो

    फैंस हुए इमोशनल, दिए ऐसे रिएक्शन

    अरिजीत सिंह की आवाज में रिलीज हुए इस गाने पर फैंस इमोशनल होकर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ' अरिजीत आप अपने हर गाने से इश्क का फीवर देते हैं'। एक ने लिखा, 'अरिजीत सिंह कभी रिटायर नहीं होंगे अभी तो और गाने आएंगे'। एक ने कमेंट किया, ' अरिजीत सिंह को बॉलीवुड की नहीं बॉलीवुड को अरिजीत सिंह की जरूरत है'।

     

    अरिजीत सिंह ने लिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास

    अरिजीत सिंह ने सन्यास लेते हुए लिखा, 'हैलो, हैप्पी न्यू ईयर टू ऑल, मैं आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया करता हूं इतने सालों तक मुझे प्यार और सपोर्ट देने के लिए। मुझे से अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक सिंगिंग के लिए कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा, मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। ये एक बहुत अच्छी जर्नी थी'।

    खबरें और भी

    arijit singh1

    शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी स्टारर ओ रोमियो 13 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। इसमें फरीदा जलाल, नाना पाटेकर अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

    इस गाने के लिरिक्स गुलजार ने लिखे हैं और विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है। अनाउंसमेंट के 5 दिन बाद अरिजीत का यह गाना फैंस के लिए तोहफे जैसा है, क्योंकि अरिजीत का रिटायरमेंट फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Arijit Singh Last Song: सलमान खान के लिए अरिजीत सिंह ने गाया आखिरी गाना, YouTube पर मिले 20 मिलियन व्यूज