Arijit Singh ने जीता फैंस का दिल, 8 साल के बीमार बच्चे की इच्छा पूरी करने अस्पताल पहुंचे सिंगर
अरिजीत सिंह ने कोलकाता के एक अस्पताल में अपने 8 साल के बीमार फैन से मिलकर उसकी इच्छा पूरी की। उनकी इस संवेदनशील पहल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ...और पढ़ें
-1783092344758_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपने गानों से लाखों फैंस का दिल पहले ही जीत चुके हैं। इसके अलावा नेचर में भी वो काफी सिंपल और सुलझे हुए इंसान हैं। हाल ही में सिंगर एक बीमार फैन की इच्छा पूरी करने के लिए उससे मिलने अस्पताल पहुंचे। यह घटना कोलकाता के एक प्रसिद्ध निजी अस्पताल में घटी।
शुरुआत में सबको लगा कि वह अपनी जांच या इलाज के लिए आए हैं, लेकिन बाद में सामने आया कि वह खास तौर पर अपने एक बीमार फैन से मिलने पहुंचे थे। उनकी इस संवेदनशील पहल की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें- 'दर्द भरे गाने सिर्फ पुरुषों के...' म्यूजिक में जेंडर गैप पर भड़कीं Sona Mohapatra, अरिजीत के गाने का दिया उदाहरण
बच्चा कर रहा था अरिजीत से मिलने की जिद
आठ साल का यह बच्चा पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा है। उसका एकमात्र साथी अरिजीत सिंह के गाने हैं। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, बीमारी के दौरान भी वह बार-बार यही कहता रहा, "मैं एक बार अरिजीत दादा को जरूर देखूंगा।"
View this post on Instagram
अरिजीत ने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से बीमार यह बाल प्रशंसक कई दिनों से अस्पताल में भर्ती है। उसका हौसला बढ़ाने और चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अरिजीत बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल पहुंचे थे। वह बिना किसी औपचारिकता के वार्ड में गए, बच्चे के बिस्तर के पास बैठकर उससे बातचीत की, उसका हालचाल जाना और उसका हाथ थामकर हौसला बढ़ाया। बाल प्रशंसक की इच्छा पूरी करते हुए अरिजीत ने उसके साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं। अरिजीत को अपने बीमार बाल प्रशंसक के बारे में कैसे जानकारी मिली, इसका पता नहीं चल पाया है।
-1783092737571.jpg)
खबरें और भी
लेकिन यह पहली बार नहीं है। देश ने इससे पहले भी कई बार अरिजीत की उदारता देखी है। चाहे जियागंज स्थित अपने घर में जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त शिक्षा देना हो, बाढ़ पीड़ितों की मदद करना हो या मुर्शिदाबाद में किसी पुराने स्कूल का जीर्णोद्धार करना हो, अरिजीत इससे पहले भी इस तरह का सोशल वर्क कर चुके हैं।