Arijit Singh और आतिफ को टक्कर देने वाला वो पाकिस्तानी सिंगर, 7 साल में गाए 14 गाने; कल्ट सॉन्ग्स गाकर हुआ गायब
Awarapan से लेकर Aashiqui 2 जैसी फिल्मों में अपनी आवाज देने वाला एक सिंगर कभी अरिजीत सिंह और आतिफ असलम का कॉम्पटीशन कहा जाता था। जानिए उसी की कहानी... ...और पढ़ें

7 साल में 14 गाने देकर कहां गया ये सिंगर?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर हर तरफ चर्चा चल रही है। फिल्म आवारापन के सीक्वल में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) फिर से अपने उसी किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं। अब जब इमरान आ रहे हैं, तो हर किसी के दिल में सवाल है कि आखिर इस बार कहानी क्या होगी।
हालांकि टीजर (Awarapan 2 Teaser) रिलीज के साथ कहानी के अलावा इसके ओरिजिनल कल्ट गानों को भी रीक्रिएट किया जा रहा है, लेकिन फिल्म के एक गाने में आवाज देने वाले एक सिंगर की कहानी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
कौन सा है वो सिंगर?
साल 2007 में आई आवारापन में जिस सिंगर ने 'तो फिर आओ' (Toh Phir Aao) गाने को आवाज दी थी, हम उसी की बात कर रहे हैं और उस सिंगर का नाम है मुस्तफा जाहिद (Singer Mustafa Zahid)। जी हां, पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले सिंगर मुस्तफा जाहिद उन सिंगर्स में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कम गाने गाए, लेकिन ऐसे गाने गाए जो यादगार बन गए। इन गानों के जरिए मुस्तफा हर किसी के फेवरेट बन गए।
यह भी पढ़ें- भूल भुलैया वाले सेट पर सिंगल टेक में शूट हुआ था Esha Deol का ये गाना, 19 सालों से पार्टी एंथम बना हुआ है सॉन्ग

2000 के दौर में मुस्तफा हिंदी फिल्मों में आए। मुस्तफा का जन्म लाहौर में हुआ और मशहूर पाकिस्तानी रॉक बैंड 'जूनून' के सिंगर अली अजमत के मुस्तफा चचेरे भाई हैं। साल 2004 में उन्होंने अपना म्यूजिक बैंड 'रॉक्सन' बनाया था इस बैंड का पहला एल्बम 'रोजन-ए-दीवार' था, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला।
खबरें और भी
अब पाकिस्तान में उन्हें भले ही पहले ज्यादा पहचान नहीं मिली, लेकिन हिंदी फिल्में उनके लिए लकी जैकपॉट साबित हुईं और फिर उन्हें भारतीय सिनेमा में बड़ी पहचान 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' (Awarapan) से मिली।
'आवारापन' ने बनाया स्टार
मुस्तफा जाहिद ने हिंदी सिनेमा में साल 2007 में आई फिल्म आवारापन (Awarapan 2 Songs) से ही डेब्यू किया। सोचिए, अपने पहले ही गाने से मुस्तफा सुपरस्टार बन गए। संगीतकार प्रीतम ने मुस्तफा को ये मौका दिया और फिर अपने इसी एक गाने से मुस्तफा रातों-रात स्टार बन गए।
मुस्तफा का ये गाना चार्टबस्टर रहा और हर किसी की जुबान पर यही गाना था। इसके अलावा इस फिल्म के एक और गाने 'तेरा मेरा रिश्ता' (Tera Mera Rishta) भी उन्होंने ही गाया। फिल्म के दोनों गाने ब्लॉकबस्टर रहे और पाकिस्तान के इस सिंगर ने बॉलीवुड में आते ही अपनी धाक जमा ली।
बॉलीवुड को दिए यादगार गाने
फिल्म 'आवारापन' के बाद मुस्तफा को कई और फिल्मों में गाने का मौका मिल गया। इसके बाद साल 2012 में आई फिल्म ब्लड मनी में मुस्तफा ने तीन और गानों को आवाज दी। इनमें से दो गाने तो चार्टबस्टर में नंबर वन रहे। इनमें से एक गाने का नाम था 'जो तेरे संग' (Jo Tere Sang)।
इसके बाद मर्डर 3 और शूटआउट एट वडाला जैसी फिल्मों के लिए भी उन्होंने अपनी आवाज दी। साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 आई और साल की सबसे बड़े म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इस फिल्म में अरिजीत सिंह (Arijit Singh) से लेकर अंकित तिवारी और मुस्तफा की आवाज सुनाई दी।
फिल्म के सारे गाने हिट रहे और फिल्म के एक गाने 'भुला देना' (Bhula Dena Mujhe) को किसी और ने नहीं बल्कि मुस्तफा ने ही गाया था। इसके बाद साल 2014 में फिल्म एक विलेन में मुस्तफा जाहिद ने 'जरूरत' (Zaroorat Song) गाने को आवाज दी थी और ये गाना भी सुपरहिट रहा।
महज 7 साल तक मुस्तफा का करियर हिंदी सिनेमा में रहा और इन सालों में मुस्तफा ने कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए। कहा जाता है कि उस दौर में मुस्तफा जाहिद की तुलना अरिजीत सिंह, अंकित तिवारी और आतिफ असलम जैसे सिंगर्स के साथ होती थी।
हाल ही में मुस्तफा ने फिल्म 'आवारापन 2' (Aawarapan 2) के लिए भी एक खास मैसेज दिया है और कहा है कि, जैसे आवारापन को प्यार दिया गया, वैसे ही इस फिल्म को भी दर्शक प्यार दें। भले ही अब मुस्तफा जाहिद हिंदी फिल्मों में गाने नहीं गा रहे हैं, लेकिन जो गाने उन्होंने गाए उन्हें दर्शक आज भी उतना ही पसंद करते हैं।