सिंगल टेक में शूट हुआ था Esha Deol का डांसिंग सॉन्ग, 19 सालों से पार्टियों में DJ पर मचा रहा है धूम
फिल्में तो दूर, किसी गाने को एक टेक में शूट करना मुश्किल ही लगता है। हालांकि, 19 साल पहले भूल भुलैया वाले सेट पर एशा देओल ने एक टेक में ऐसा गाना दिया, ...और पढ़ें

एशा देओल ने एक टेक में शूट किया था पूरा गाना/ फोटो- Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो एक बार सुन लो तो वह जुबान पर हर वक्त रहते हैं। 19 साल पहले एक ऐसा ही सुपरहिट सॉन्ग रिलीज हुआ था, जो कई सालों तक न सिर्फ चार्टबस्टर रहा, बल्कि वह आज भी कई पार्टीज इस गाने के बिना अधूरी हैं।
फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर असर न छोड़ पाई हो, लेकिन एशा देओल (Esha Deol) के ठुमकों ने तो हर किसी को दीवाना बना दिया था। जहां एक गाने को शूट करने में कई-कई रीटेक करने पड़ते हैं, वहीं दूसरी तरफ भूल भुलैया जैसे सेटअप में ये गाना एक टेक में शूट किया गया था। कौन सा है वह गाना, जो 19 साल बाद भी है पार्टीज की जान,पढ़ें डिटेल्स।
भूल भुलैया जैसा बना था सेटअप
जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2007 में रिलीज हुई अजय देवगन (Ajay Devgn) की मूवी 'कैश' का है, जिसके निर्देशन की कमान अनुभव सिन्हा ने संभाली थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी, लेकिन इसका एशा देओल, शमिता शेट्टी और दीया मिर्जा पर फिल्माया गाना 'नॉटी- नॉटी' (Naughty Naughty Song) उस समय पर जबरदस्त हिट हुआ था और कई सालों तक यह गाना पार्टी एनिमल्स की जुबान पर चढ़ा रहा।
मिर्ची डॉट इन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्टीस्टार कास्ट से भरपूर म्यूजिकल ड्रामा फिल्म के 'नॉटी- नॉटी' गाने को निर्देशक ने सिंगल टेक में शूट किया था। पूरे गाने को अजीबो-गरीब से दिखने वाले भूल भुलैया जैसे सेटअप में शूट किया गया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार के लड़कों में पॉपुलर था 90s का ये गाना, 32 साल पहले हर आशिक ने इसे सुनकर बहाए थे आंसू

बाद में डाला गया था फिल्म में यह गाना?
रिपोर्ट्स की मानें तो, अनुभव सिन्हा की 'कैश' का ये गाना फिल्म का हिस्सा नहीं था, बल्कि इसे बाद में एड किया गया था। अगर आपने थिएटर में यह मूवी देखी है, तो इसे मूवी के एंड क्रेडिट में दिखाया गया था। गाने में इन तीनों अभिनेत्रियों के अलावा जायेद खान और रितेश देशमुख नजर आए थे। हालांकि, अजय देवगन इस गाने का हिस्सा नहीं थे।
Video Credit- T-Series Bollywood Classics
'नॉटी- नॉटी' गाने में सिंगर अनुष्का मनचंदा ने आवाज दी थी। इसका म्यूजिक विशाल-शेखर ने डायरेक्ट किया था। गाने के लिरिक्स विशाल ददलानी ने ही लिखे थे।
यह भी पढ़ें- 'ये मरा हुआ गाना कौन...' बीट सुनकर ऐसा था गीतकार समीर अंजान का रिएक्शन, Anu Malik की वजह से बना ब्लॉकबस्टर