Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2 States: 10 साल पहले आई इस फिल्म के बाद थम गया अर्जुन कपूर का करियर, 100 करोड़ के क्लब में हुई थी शामिल

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 01:27 PM (IST)

    अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने अभी तक कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें अभी तक वो मुकाम हासिल नहीं हो पाया जो वो चाहते ह ...और पढ़ें

    2 स्टेट्स को हुए 10 साल (Photo Credit: Instagram)
    2 स्टेट्स को हुए 10 साल (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. 2 स्टेट्स ने पूरे किए 10 साल
    2. अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट
    3. इसके बाद एक्टर की कोई मूवी नहीं हुई हिट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट आज बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं। दोनों को पहली बार एक साथ फिल्म '2 स्टेट्स' में देखा गया था और इनकी जोड़ी को लोगों ने भी काफी पसंद किया था। यह मूवी साल 2014 में रिलीज हुई थी और आज 18 अप्रैल को इसे रिलीज हुए पूरे 10 साल हो गए हैं।

    हालांकि, इस मूवी की रिलीज के बाद अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी हिट नहीं दी है। 2 स्टेट्स को आज 10 साल पूरे होने पर अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर पोस्ट किया है।

    यह भी पढ़ें: 'उनका समय आएगा...', Boney Kapoor ने बताया गलत फैसलों ने डुबाया बेटे अर्जुन कपूर का करियर

    अर्जुन ने किया पोस्ट

    अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 2 स्टेट्स के 10 साल होने पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि दस साल, अनगिनत इमोशंस। फिल्म में अर्जुन और आलिया के अलावा रोनित रॉय, अमृता सिंह और शिव कुमार सुब्रमण्यम समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे।

    10 साल से बड़ी हिट को तरसे अर्जुन

    अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 18 अप्रैल, 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत हुआ था। यह फिल्म चेतन भगत की बुक '2 स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माय मैरिज' पर आधारित है। इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 175 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था और सुपरहिट रही थी।

    खबरें और भी

    इस मूवी के बाद अर्जुन कपूर ने 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'का एंड की', 'एक विलेन रिटर्न्स' समेत कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी कोई भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई। बता दें कि अब अर्जुन कपूर जल्द ही 'सिंघम अगेन' में दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही उनके पास नो एंट्री 2 भी है।

    यह भी पढ़ें: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Arjun Kapoor ने गर्लफ्रेंड Malaika Arora की फैमिली के साथ मनाया ईस्टर, देखें तस्वीरें