यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Arjun Kapoor ने गर्लफ्रेंड Malaika Arora की फैमिली के साथ मनाया ईस्टर, देखें तस्वीरें
रविवार को मलाइका अरोड़ा अपने पेरेंट्स के घर ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ पहुंची। मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) हर साल ईस्टर पर फैमिल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में 31 मार्च को ईस्टर (Easter) मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के सितारों के बीच भी इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हर साल ईस्टर पर फैमिली के साथ लंच एन्जॉय करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। रविवार को मलाइका अपने पेरेंट्स के घर ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ पहुंची।
सोशल मीडिया पर इस कपल की कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है। बता दें, काफी समय के साथ मलाइका और अर्जुन का एक साथ देखा गया। पिछले काफी समय से दोनों को लेकर अफवाह है कि कपल की पर्सनल लाइफ ठीक नहीं चल रही हैं। ऐसे में आज दोनों को एक साथ देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Arhaan ने पॉडकास्ट में उड़ाया 'मॉम' मलाइका अरोड़ा का मजाक, Arjun Kapoor ने दिया ऐसा रिएक्शन, पोस्ट वायरल
अर्जुन ने मलाइका संग मनाया ईस्टर
हर साल की तरह इस साल भी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की मम्मी ने अपने घर पर ईस्टर लंच का आयोजन किया, जिसमें मलाइका-अर्जुन के अलावा एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी शामिल हुई थी। इस मौके पर अर्जुन ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए। एक्टर के लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी उनके इस लुक को और भी ज्यादा डेशिंग बना रही हैं। तो वहीं मलाइका अरोड़ा व्हाइट लॉन्ग शर्ट और ब्लू शॉर्ट्स में काफी हॉट नजर आईं।
.jpg)
अमृता अरोड़ा का लुक
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की छोटी बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा इस दौरान प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ अपनी मां के घर पहुंची थी। बता दें, अमृता सालों से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं।
खबरें और भी
.jpg)
अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्में
अर्जुन कपूर -जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएं। बीते दिनों फिल्म से अर्जुन कपूर का भी लुक सामने आया था, जिसमें वो काफी धांसू दिखाई दिए थे।
यह भी पढ़ें- No Entry 2: न सलमान, ना फरदीन..., सीक्वल में दिखेगी इन नए एक्टर्स की तिकड़ी, एक ने 'चाचू' को ही कर दिया OUT